लता गुप्ता महिला आयोग की अध्यक्ष बनीं, इनको मिली अल्पसंख्यक आयोग की जिम्मेदारी

नई दिल्ली देश
Spread the love

नई दिल्ली। दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार ने रविवार को अल्पसंख्यक और महिला आयोग में अहम पदों पर नियुक्तियों की घोषणा की।

लता गुप्ता को दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष चुना गया है, जबकि दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी निर्मल जैन को दी गई है। दिल्ली के मुख्यमंत्री कार्यालय ने यह जानकारी दी।

सरकार ने दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष लता गुप्ता के अलावा श्याम बाला, मालती वर्मा, लता सोढ़ी, सनरिका शर्मा झा और रेनू भल्ला को सदस्य के रूप में नियुक्त किया है।

मुख्यमंत्री कार्यालय (दिल्ली सीएमओ) ने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान, अधिकारों के संरक्षण और सशक्तिकरण में दिल्ली महिला आयोग की महत्वपूर्ण भूमिका है।

इन नियुक्तियों से आयोग की कार्यक्षमता को नई गति मिलेगी तथा महिलाओं तक न्याय, संरक्षण और सहायता की पहुंच और अधिक प्रभावी होगी।”

वहीं, दिल्ली सरकार ने निर्मल जैन को दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग का अध्यक्ष, जबकि कुलदीप सिंह और मोहम्मद हारून को सदस्य नियुक्त किया है।

दिल्ली सीएमओ ने कहा, “दिल्ली सरकार समाज के सभी वर्गों के अधिकारों, सम्मान और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।

यह नियुक्तियां समाज के सभी वर्गों के अधिकारों, सम्मान और कल्याण को सुदृढ़ करने तथा सामाजिक सद्भाव और समावेशी विकास को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हैं।”

इन नियुक्तियों के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सभी सदस्यों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

उन्होंने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “दिल्ली महिला आयोग की नव-नियुक्त अध्यक्ष लता गुप्ता और सभी सदस्यगण को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं।

पूर्ण विश्वास है कि आप सभी दिल्ली सरकार के साथ समन्वय स्थापित कर महिलाओं की सुरक्षा, गरिमा, अधिकारों व सशक्तिकरण को नई दिशा देंगी और एक संवेदनशील, न्यायपूर्ण और सुरक्षित दिल्ली के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देंगी।”

एक अन्य पोस्ट में मुख्यमंत्री ने लिखा, “दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग के नव-नियुक्त अध्यक्ष निर्मल जैन और सभी सदस्यगण को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं।

पूर्ण विश्वास है कि आप सभी ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास’ के मंत्र को सशक्त करते हुए समाज के सभी वर्गों के अधिकारों, सम्मान और कल्याण के लिए समर्पित भाव से कार्य करेंगे और सामाजिक सद्भाव और समावेशी विकास को नई ऊर्जा देंगे।”

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *