नगर उंटारी बार भवन निर्माण का शिलान्यास, न्यायमूर्ति प्रदीप श्रीवास्तव ने रखी आधारशिला

झारखंड
Spread the love

  • अधिवक्ताओं के लिए आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा नया भवन

विश्वजीत कुमार रंजन

गढ़वा। सब डिविजनल सिविल कोर्ट, नगर ऊंटारी (श्री वंशीधर नगर) परिसर में सब डिविजनल बार एसोसिएशन के नए भवन के निर्माण का शिलान्यास रविवार को किया गया। झारखंड हाईकोर्ट के जज न्यायमूर्ति प्रदीप कुमार श्रीवास्तव एवं एडमिनिस्ट्रेटिव जज, गढ़वा ने इसकी आधारशिला रखी।

इस अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज प्रसाद, उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा, पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर, सब डिविजनल बार एसोसिएशन के सचिव उदय प्रताप सिंह, अध्यक्ष ब्रजेश कुमार चौबे, बार एसोसिएशन, गढ़वा के अध्यक्ष भृगुनाथ चौबे सहित न्यायिक पदाधिकारी, अधिवक्ता एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।

समारोह को संबोधित करते हुए न्यायमूर्ति प्रदीप कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि बार और बेंच के बीच बेहतर समन्वय न्याय व्यवस्था को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। बार एसोसिएशन भवन का निर्माण अधिवक्ताओं के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

भवन तक पहुंचने में वर्तमान में होने वाली असुविधा को देखते हुए पहुंच पथ सहित अन्य आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में भी आवश्यक पहल की जाएगी, ताकि अधिवक्ताओं, न्यायिक पदाधिकारियों एवं आम लोगों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

प्रस्तावित भवन को केवल अधिवक्ताओं के बैठने तक सीमित ना रखते हुए इसे सार्थक, सुविधाजनक एवं जनोपयोगी स्वरूप प्रदान किया जाना चाहिए। भवन में अधिवक्ताओं के लिए बेहतर बैठने की व्यवस्था के साथ-साथ लाइब्रेरी सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं विकसित की जाएंगी। लगभग 200 से 300 लोगों के बैठने की क्षमता वाले हॉल एवं कमरों की व्यवस्था किए जाने की बात भी कही गई।

शिलान्यास समारोह के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पौधारोपण कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। न्यायमूर्ति प्रदीप कुमार श्रीवास्तव सहित उपस्थित अतिथियों एवं गणमान्य लोगों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। सभी ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी समुचित देखभाल करने का संकल्प लेते हुए कहा कि हरियाली एवं पर्यावरण संरक्षण स्वस्थ एवं समृद्ध समाज के निर्माण के लिए अत्यंत आवश्यक है।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *