लापता हुए युवक-युवती ने पुलिस स्टेशन पहुंचकर चौंकाया

अन्य राज्य देश
Spread the love

कुंदापुर (कर्नाटक)। कर्नाटक के कुंदापुर स्थित उप्पिनकुद्रु क्षेत्र से लापता हुए एक युवक और युवती का मामला अब पूरी तरह सुलझ गया है। कई दिनों से लापता यह जोड़ा अचानक कुंदापुर पुलिस स्टेशन पहुंचा। वहां उन्होंने पुलिस के सामने अपने बारे में खुलासा किया।

क्या है पूरा मामला

पुलिस के अनुसार उप्पिनकुद्रु निवासी सुहास (23 वर्ष, पिता बाबू पुजारी) और पल्लवी (18 वर्ष, पुत्री भास्कर आचार्य) बीते 13 जुलाई को अपने-अपने घरों से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए थे।

दोनों के अचानक गायब होने के बाद परिजनों ने उनकी काफी खोजबीन की थी। लापता रहने के बाद दोनों ने आपस में शादी रचाई। सीधे कुंदापुर पुलिस स्टेशन पहुंच गए।

पुलिस के सामने पेश होकर उन्होंने स्पष्ट किया कि वे दोनों बालिग हैं। उन्होंने अपनी मर्जी से शादी की है।

जाने से किया इंकार

दोनों ने पुलिस को बताया कि वे अपने-अपने माता-पिता या परिजनों के पास वापस नहीं जाना चाहते और स्वतंत्र रूप से अपना जीवन व्यतीत करना चाहते हैं।

पुलिस ने कानून के अनुसार दोनों के बयान दर्ज कर लिए हैं, जिसमें उन्होंने अपने परिवारों से अलग रहने की इच्छा जाहिर की है। बयान दर्ज करने के बाद पुलिस ने मामले में आगे की आवश्यक औपचारिकताओं को पूरा किया।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230