रांची। श्री माहेश्वरी सभा के सत्र 2026-29 के लिए कार्यकारी मंडल सदस्यों एवं पदधारी का निर्विरोध निर्वाचन हुआ। रविवार को समाज की आम सभा में चुनाव पदाधिकारी बजरंग सोमानी, उमाशंकर बियानी और किशोर मंत्री ने संयुक्त रूप से पदधारी एवं सदस्यों की घोषणा की।

सर्वसम्मति से मुकेश काबरा-अध्यक्ष, मनोज कल्याणी-मंत्री और मनोज काबरा (दामा)-कोषाध्यक्ष निर्वाचित घोषित हुए। गोवर्धन प्रसाद भाला-उपाध्यक्ष, राजेश सोमानी-संगठन मंत्री और श्याम बिहानी-संयुक्त मंत्री का पदभार संभालेंगे। कार्यकारिणी के अन्य सदस्यों में अंकुर डागा, अभिनव मंत्री, बसंत लखोटिया, विपिन भाला, कैलाश सोमानी (कल्लू), मनीष चितलांगिया, मनीष खटोड़, मनमोहन मोहता, पंकज साबू, राजेंद्र बिड़ला, राम बांगड़, श्यामसुंदर पेड़ीवाल, सौरभ साबू, सुरेश सारडा एवं सुशील सोढाणी (बिल्लू) की घोषणा हुई।
निर्वाचित सचिव मनोज कल्याणी ने बताया कि निर्वाचित अध्यक्ष मुकेश काबरा के द्वारा इन सदस्यों के अलावा रमन बोड़ा, दिनेश काबरा, रूपेश भाला, नीरज चितलांगिया और रूपेश काबरा का मनोनयन भी कार्यकारी मंडल में किया गया है।
आम सभा प्रारंभ होने के पूर्व अध्यक्ष किशन साबू ने गणेश नारायण साबू चौक में स्थित और श्री माहेश्वरी सभा द्वारा संचालित प्राचीन श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में नवनिर्मित लिफ्ट का उद्घाटन किया। यह लिफ्ट स्वर्गीय सीताराम फलोड़ की पुण्य स्मृति के उपलक्ष्य में उनके सुपुत्रों शंभू दयाल फलोड़, स्वर्गीय जुगल किशोर फलोड़ (माहेश्वरी) एवं संजय फलोड़ माहेश्वरी ने सभा को प्रदान किया है।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

