NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, पत्र जारी कर कही ये बात

नई दिल्ली देश मुख्य समाचार
Spread the love

नई दिल्ली। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने देश में लगातार जारी नीट (NEET-UG) परीक्षा विवाद और जंतर-मंतर पर हो रहे छात्रों व राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शनों के बीच अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना त्यागपत्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेज दिया है।

अपने बयान में उन्होंने कहा कि पिछले 10 दिनों के घटनाक्रम से उनका मन व्यथित और दुःखी है। उन्होंने यह कदम छात्रों के भविष्य को कानूनी पेचीदगियों से बचाने और देश की एकता व शांति बनाए रखने के उद्देश्य से उठाया है।

पत्र में कही ये बड़ी बातें

धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, “जंतर-मंतर और देश में जो स्थिति बनी है, उसका राष्ट्र-विरोधी ताकतें लाभ न उठाएं। देश की एकता बनी रहे और किसी भी विद्यार्थी का भविष्य कानूनी पेचीदगियों में न उलझे, इसी बात को ध्यान में रखते हुए मैंने अपना त्यागपत्र प्रधानमंत्री जी को भेज दिया है।”

श्री प्रधान ने उल्लेख किया कि 3 मई 2026 को हुई NEET-UG परीक्षा में अनियमितता सामने आने के बाद सरकार ने तुरंत कार्रवाई करते हुए जांच CBI को सौंपी। परीक्षा रद्द की और फिर 21 जून 2026 को 20 लाख से अधिक छात्रों के लिए सुचारू रूप से परीक्षा का आयोजन कराया।

श्री प्रधान ने बताया कि सरकार ने अगले वर्ष से NEET-UG परीक्षा को कंप्यूटर-बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित करने का निर्णय लिया है।

उन्होंने कहा कि पहले ही दिन से उन्होंने इस पूरी परिस्थिति की जिम्मेदारी ली और उनका संकल्प रहा कि किसी भी मेधावी छात्र का भविष्य ‘परीक्षा माफिया’ के कारण खराब न होने पाए।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन, मंत्रिपरिषद के सहयोगियों, अधिकारियों और कर्मचारियों के प्रति हार्दिक कृतज्ञता जताई। साथ ही कहा कि वे भविष्य में भी प्रभु जगन्नाथ के आशीर्वाद से भारत माता, ओडिशा की जनता और युवाओं की सेवा में समर्पित रहेंगे।

अपने संदेश में उन्होंने लिखा कि युवा केवल भारत का भविष्य ही नहीं, बल्कि नए और विकसित भारत के वाहक व निर्माता हैं। उन्होंने देश की युवाशक्ति को किसी भी तरह के भ्रम के कुचक्र में न फंसने देने का संकल्प दोहराया।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230