- Horoscope : 25 जुलाई, 2026 का राशिफल
मेष
परिवार के सदस्यों से पूर्ण सहयोग मिलेगा। धन प्राप्ति के अच्छे संयोग बने हैं। वाणी पर संयम बनाए रखें, ताकि शुभ फल प्राप्त होता रहे। व्यवसाय के क्षेत्र में लाभ, मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

वृष
पुरानी समस्याओं का अंत होगा। नौकरी में अधिकारियों से सहयोग एवं कार्य करने के लिए उत्साह बना रहेगा। आर्थिक लाभ प्राप्त कर सकेंगे। विदेश में रहनेवाले मित्रों या स्वजनों का समाचार भाव विभोर करेगा। लंबी दूरी संभव है।
मिथुन
खर्च और कर्ज चिंता का कारण बन सकता है। सोच-समझकर कार्य करें। अनावश्यक खर्च से बचें। कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। वाद-विवाद के दौरान मानहानि न हो, इसका ध्यान रखें। अस्वस्थता से उत्साह में कमी आएगी।
कर्क
दिन मंगलमय बीतेगा। विशेष लाभ के योग बन रहे हैं। कार्यों की पूर्णता होगी। जोखिमपूर्ण निवेश में भी लाभ होगा। स्वादिष्ट भोजन और नए वस्त्राभूषणों की खरीदारी होगी। वाहन सुख प्राप्त होगा। मान सम्मान मिलेगा।
सिंह
दिनभर कार्य की व्यस्तता रहेगी। मान-सम्मान और यश में वृद्धि होगी। पूजा-पाठ से मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी के क्षेत्र में सहयोग प्राप्त होगा। बीमार व्यक्ति को रोग से मुक्ति मिलेगी। ननिहाल की तरफ से अच्छे समाचार मिलेंगे।
कन्या
आध्यात्मिक सुख एवं सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा। नए अवसर प्राप्त होंगे। प्रतिस्पर्धियों को परास्त कर सकेंगे। भाई-बंधुओं और पड़ोसियों के साथ संबंध प्रगाढ़ हो सकते हैं। आर्थिक लाभ मिल सकता है। चित्त प्रसन्न रहेगा।
तुला
दूर की यात्रा नहीं करें। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। अजनबी लोगों पर भरोसा नहीं करें, वर्ना लेने के देने पड़ सकते हैं। माता-पिता के साथ मतभेद हो सकता है। जमीन, मकान तथा वाहन आदि के दस्तावेज में सावधानी से काम करें।
वृश्चिक
जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। प्रिय व्यक्तियों का साथ मिलेगा। शेयर में निवेश कर सकते हैं। लाभ होगा। मौज-शौक के साधन और मनोरंजन के पीछे पैसे खर्च करेंगे। आत्मविश्वास बढ़ेगा। कार्यो में व्यस्त रहने की संभावना है।
धनु
अचानक कोई शुभ समाचार या रुका हुआ धन प्राप्त होगा। शत्रु पराजित होंगे। घर में भाई-बहनों के साथ मेल-मिलाप रहेगा। स्वजनों और मित्रों के साथ मुलाकात होगी। छोटे प्रवास का योग है। लोकप्रियता में वृद्धि होगी।
मकर
मनोरंजन कार्य में समय अधिक व्यतीत होगा। सफलता कदम चूमेगी। मित्रों, सगे-संबंधियों के साथ बाहर जा सकते हैं। मागलिक प्रसंगों में उपस्थित हो सकते हैं। विवाहोत्सुक युवक-युवतियों की वैवाहिक समस्या हल होने का योग है।
कुंभ
वाद-विवाद में नहीं पड़ें अन्यथा विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। क्रोध व वाणी पर नियंत्रण रखना अति आवश्यक है। पारिवारिक सदस्यों के साथ नोंकझोंक के कारण मन दुखी होगा। दुर्घटना से बचें।
मीन
आत्मविश्वास एवं पराक्रम वृद्धि के कारण सफलता प्राप्त होगी। मेहनत के अनुपात में लाभ प्राप्त होगा। किसी भी प्रकार के बोझ से मुक्त होंगे। गृहस्थजीवन में आनंद रहेगा। धन प्राप्ति और पदोन्नति का योग है।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
आपका दिन मंगलमय हो
(विचार : किस्मत कर्म से बनता और बिगड़ता है।)

