बिशुनपुरा में डिजिटाइजेशन का शत-प्रतिशत कार्य पूरा करने वाले बीएलओ सम्मानित

झारखंड
Spread the love

विश्वजीत कुमार रंजन

गढ़वा। बिशुनपुरा प्रखंड परिसर स्थित सभागार में गुरुवार को निर्वाचन कार्यों की समीक्षा एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान मतदाता सूची के डिजिटाइजेशन का शत-प्रतिशत कार्य सफलतापूर्वक पूरा करने वाले बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) को प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी खगेश कुमार ने प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में बीडीओ खगेश कुमार ने कहा कि मतदाता सूची का डिजिटाइजेशन निर्वाचन प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, सटीक एवं प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि बीएलओ लोकतंत्र की मजबूत कड़ी हैं। उनकी मेहनत एवं समर्पण से ही मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने का कार्य संभव हो पाता है। निर्धारित समय सीमा के भीतर शत-प्रतिशत डिजिटाइजेशन का कार्य पूरा करना सराहनीय उपलब्धि है।

बीडीओ ने कहा कि प्रशासन का लक्ष्य निर्वाचन संबंधी सभी कार्यों को गुणवत्तापूर्ण एवं समय पर पूरा करना है, ताकि प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची में सही ढंग से दर्ज हो और निर्वाचन प्रक्रिया निष्पक्ष एवं विश्वसनीय बनी रहे।

कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। मौके पर प्रखंड एवं अंचल के कर्मी, विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य में लगे अन्य कर्मी उपस्थित थे।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *