पिठोरिया : कार की चपेट मे आने से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल

झारखंड
Spread the love

  • थाना प्रभारी सतीश कुमार पांडे ने घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया

सुजीत कुमार केशरी

पिठोरिया। पिठोरिया थाना से महज 150 मीटर की दूरी पर पिठोरिया चौक के समीप बुधवार शाम सड़क हादसे में पतरातू निवासी संतोष करमाली गंभीर रूप से घायल हो गये। दुर्घटना के बाद पिठोरिया थाना प्रभारी सतीश कुमार पांडे ने तत्काल घायल को अपनी निजी गाड़ी से अस्पताल पहुंचाया, जिससे समय पर उसका उपचार शुरू हो सका।

जानकारी के अनुसार, संतोष करमाली अपने दैनिक कार्य समाप्त कर रांची से पतरातू की ओर बाइक (जेएच-01 एडी-6434) से लौट रहे थे। इसी दौरान पिठोरिया चौक पर जेसीबी एवं ट्रैक्टर की सहायता से पुराने दुकानों को तोड़ने का कार्य चल रहा था। इस कारण सड़क का एक हिस्सा पूरी तरह अवरुद्ध था। वाहनों को वैकल्पिक मार्ग से गुजरना पड़ रहा था।

बताया जाता है कि संतोष करमाली भी सड़क बंद होने के कारण दूसरी ओर से आगे बढ़ रहे थे। तभी पतरातू की दिशा से आ रही कार (जेएच-01 सीजी-6229) ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक कई फीट दूर जा गिरी और पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में संतोष करमाली गंभीर रूप से घायल हो गया। तत्काल चिकित्सा की सुविधा मिलने के कारण उसकी स्थिति खतरे से बाहर है।

थाना प्रभारी सतीश कुमार पांडे ने कहा कि सड़क दुर्घटना में हर मिनट महत्वपूर्ण होता है। ऐसे मामलों में पुलिस की पहली प्राथमिकता घायल व्यक्ति की जान बचाना और उसे शीघ्र चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है।

पिठोरिया पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक और कार को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना के वास्तविक कारणों एवं अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आगे विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *