बनारसी साड़ी प्रदर्शनी कल से, ग्राहकों को मिलेगी सस्‍ते में खरीद की सुविधा

झारखंड बिज़नेस
Spread the love

  • बरियातू में 1 नवंबर तक बुनकरों से सीधे कर सकते हैं खरीदारी
  • बनारसी साड़ियों की खूबसूरती और बुनकरों की कला का संगम

रांची। बनारसी साड़ियों की पारंपरिक खूबसूरती और बुनकरों की कला को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रांची के बरियातू के चेशायर होम रोड स्थित पूजा श्री मैरिज हॉल में 25 अक्टूबर से 1 नवंबर तक विशेष बनारसी साड़ी प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। प्रदर्शनी की आयोजक प्रिया सिंह ने स्थानीय व्यापारियों और बनारस के कारीगरों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से यह पहल की है। प्रदर्शनी प्रतिदिन सुबह 10.30 बजे से रात 10.30 बजे तक चलेगी।

प्रिया सिंह ने बताया कि उनका मायका बनारस में है। इसी जुड़ाव और बनारसी हस्तकला को बढ़ावा देने की सोच के साथ उन्होंने इस प्रदर्शनी की परिकल्पना की है। इसका मुख्य उद्देश्य ग्राहकों और बुनकरों को सीधे एक मंच पर लाना है, ताकि लोग बेहतर गुणवत्ता वाली बनारसी साड़ियां एवं सूट सस्‍ती कीमत पर खरीद सकें। साथ ही, स्थानीय व्यापारियों को अपने उत्पादों के प्रचार-प्रसार का अवसर भी मिलेगा।

प्रदर्शनी में बनारसी सिल्क, शिफॉन, टिश्यू, तसर, मूंगा सिल्क, कॉटन और खड्डी सहित विभिन्न प्रकार की बनारसी साड़ियों की आकर्षक रेंज उपलब्ध रहेगी। इसके अलावा बनारसी सूट और दुपट्टे भी ग्राहकों के लिए प्रदर्शित किए जाएंगे। पारंपरिक डिजाइन, उत्कृष्ट बुनाई और प्रीमियम कपड़ों की विविधता इस प्रदर्शनी का प्रमुख आकर्षण होगी।

प्रिया सिंह ने बताया कि बनारस से आए चार कारीगर भी प्रदर्शनी में मौजूद रहेंगे। इससे ग्राहकों को बनारसी कपड़ों की बुनाई, डिजाइन और गुणवत्ता को करीब से समझने का अवसर मिलेगा। प्रदर्शनी के माध्यम से बनारस की पारंपरिक कला और कारीगरी को रांची के लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

इस अवसर पर रांची के पूर्व महापौर उदय प्रताप सिंह, प्रशांत सिंह तथा बनारस से आए कारीगर धीरज कुमार प्रजापति, निखिल, बुद्धिराम और गोविंद सहित कई लोग मौजूद थे।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *