- सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सांस्कृतिक मंच पर कलाकारों ने बिखेरा रंग
रांची। ऐतिहासिक जगन्नाथपुर रथ मेला में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, झारखंड सरकार द्वारा 16 जुलाई से आयोजित प्रचारात्मक सांस्कृतिक कार्यक्रम के आठवें दिन लोक संस्कृति और जन जागरुकता का अद्भुत समन्वय देखने को मिला। विभाग के पंजीकृत सांस्कृतिक दलों ने एक ओर झारखंड की समृद्ध लोक परंपराओं को जीवंत किया, वहीं दूसरी ओर राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों पर प्रभावी प्रस्तुतियों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ खुखुरागढ़ सांस्कृतिक कला केंद्र के कलाकार सुदामा सिंह द्वारा भगवान जगन्नाथ की वंदना से हुआ। इसके बाद उनके नेतृत्व में मर्दानी झूमर एवं नागपुरी गीत-नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।
इस अवसर पर विभागीय मंच पर पहुंचे पद्मश्री मधुमंसूरी हंसमुख ने कहा कि झारखंड सरकार तथा सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की यह पहल अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने कहा कि सरकार जनोपयोगी संदेशों के प्रचार-प्रसार के साथ-साथ झारखंड की लोक कला एवं संस्कृति के संरक्षण और कलाकारों को मंच उपलब्ध कराने का महत्वपूर्ण कार्य कर रही है, जिसके लिए वे सरकार एवं विभाग को बधाई देते हैं।
कार्यक्रम में परफॉर्मिंग आर्ट सेंटर की कलाकार नीतू देवी के नेतृत्व में नागपुरी गीत-नृत्य के साथ सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित प्रचारात्मक प्रस्तुतियां दी गईं। वहीं हीरा नागपुर सांस्कृतिक कला केंद्र के कलाकार रतन लोहरा के नेतृत्व में नागपुरी गीत-नृत्य तथा नशा मुक्ति विषयक नुक्कड़ नाटक का प्रभावशाली मंचन किया गया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।
सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम कला, संस्कृति एवं जनसंचार के प्रभावी समन्वय का उदाहरण बन रहा है। विभाग के प्रयासों के समानांतर कला एवं संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन की दिशा में राज्य सरकार की प्रतिबद्धता भी इन आयोजनों के माध्यम से स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही है।
24 जुलाई को कार्यक्रम के नौवें दिन प्रज्वलित विहार के आर.आर. मेहता के नेतृत्व में उरांव लोकगीत-नृत्य, छोटानागपुरी कला केंद्र के मेघनाथ महतो के नेतृत्व में नागपुरी गीत-नृत्य तथा समाज कल्याण मंच के हरिराम करमाली के नेतृत्व में नागपुरी गीत-नृत्य की प्रस्तुति दी जाएगी। कार्यक्रम का समापन 25 जुलाई को घूरती रथ मेला के अवसर पर होगा।
आज के आयोजन को सफल बनाने में राजेश बड़ाईक, सोमनाथ मिंज, सुलेखा मीना कच्छप, एकलव्य भगत, छोटी तिर्की, पूनम, अमित, अजय एवं अनुज उरांव सहित विभागीय टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

