- Horoscope : 15 जुलाई, 2026 का राशिफल
मेष
कार्यस्थल पर कुछ लोग आपकी आलोचना करेंगे। सामाजिक कार्यों में सहयोग रहेगा। समय का सदुपयोग होगा। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। यात्रा करने के दौरान सावधानी बरतना जरूरी है।

वृष
बोलते कुछ हैं, करते कुछ हैं। पहले खुद समझें करना क्या है। नवीन कारोबार में सफल होंगे। कार्यस्थल पर विवाद संभव है। पेट संबंधित रोग से पीडि़त रहेंगे। किसी धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं।
मिथुन
किसी पर भी पैसों से संबंधित विश्वास नहीं करें। धोखा होने के पूरे योग हैं। स्थायी संपत्ति के निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। व्यापार में अनुकूल अवसर मिलेंगे, पर समझदारी से काम करें।
कर्क
करियर पर ध्यान दें। अपनी वस्तुओं को संभालकर नहीं रखने से नुकसान की उम्मीद है। व्यापारिक नवीन योजनाओं से लाभ होगा। परिवार में मेल-जोल बढ़ेगा। यात्रा के दौरान सावधानी बरतें।
सिंह
नया कारोबार स्थापित करने के लिए कर्ज की व्यवस्था करने में जुटे रहेंगे। कार्यस्थल पर अधिकारी वर्ग में महत्व बढ़ेगा। परिवार में चल रहे विवाद के कारण घर का त्याग करना पड़ सकता है।
कन्या
दिन की महत्वता को समझें। अपने भविष्य के लिए निर्णय लें। क्रोध पर संयम रखें। खर्च की अधिकता रहेगी। अपने कर्मचारियों की न समझी से मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।
तुला
जीवनशौली को बदलें। व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा। किसी कला जगत के प्रसिद्ध व्यक्ति से मेलजोल बढ़ेगा। मकान, वाहन के क्रय-विक्रय में धन निवेश करेंगे। सेहत का ख्याल रखें।
वृश्चिक
अपनों का साथ मिलने से काम पूरा होगा। संतान की उन्नति से मन प्रसन्न रहेगा। झूठ बोलने वालों से सावधान रहें। घर परिवार में भौतिक सुख-साधनों की प्राप्ति होगी। कार्यक्षमता में वृद्धि संभव है।
धनु
दिन शुभ है। व्यापार में नई योजनाओं का लाभ मिलेगा। अपनों से लेन-देन में सावधानी रखें। दाम्पत्य जीवन अनुकूल रहेगा। कार्यक्षेत्र में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। हर विवाद से दूर रहें।
मकर
निजी जीवन में चल रहे मनमुटाव दुरिया बढ़ा सकते हैं। फालतू विवादों से दूर रहना चाहिए। समाज, परिवार में आपको महत्व मिलेगा। धर्म ग्रंथों के अध्ययन में रुचि बढ़ेगी। सेहत का ख्याल रखें।
कुंभ
सामाजिक समारोह में शामिल होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। दूसरों के मामलों में नहीं पड़ें। नुकसान आपका ही होगा। बिना मांगे अपनी राय न दें। पिता के साथ गंभीर विषय पर चर्चा होगी।
मीन
विवेक से काम करें। न्यायालय से जुड़े मामलों में लापरवाही बिलकुल नहीं करें। विद्यार्थियों के लिए समय सफलता हासिल करने का है। व्यापार में गति आएगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
आपका दिन मंगलमय हो
(विचार : किस्मत कर्म से बनता और बिगड़ता है।)

