नई दिल्ली। बंगाल की खाड़ी के उत्तरी हिस्से के ऊपर एक लो प्रेशर एरिया बनने की प्रबल संभावना है। इसके प्रभाव से अगले 7 दिनों के दौरान पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत, पूर्वी उत्तर प्रदेश और पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में मॉनसून की गतिविधियां बेहद तेज़ होने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने 15 जुलाई को अत्यंत भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है।

ओडिशा में 15 जुलाई को कुछ हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश के साथ-साथ अत्यंत भारी बारिश होने की आशंका है। 16 और 17 जुलाई को भी कुछ स्थानों पर भारी वर्षा जारी रहेगी।
बिहार में 15 जुलाई को भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान है। इसके बाद 16 से 20 जुलाई के बीच भी कई हिस्सों में भारी बारिश जारी रहेगी। 15 से 20 जुलाई के दौरान गरज-चमक के साथ तेज़ हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है।
उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 15 से 18 जुलाई तक भारी बारिश और 19-20 जुलाई को अत्यधिक भारी बारिश की संभावना है। गंगीय पश्चिम बंगाल में 16 जुलाई को भारी बारिश का अलर्ट है।
असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 15 से 20 जुलाई के दौरान व्यापक बारिश होगी। नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 14 जुलाई को बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।
पहाड़ी राज्यों में 16 से 20 जुलाई के दौरान अधिकांश स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। उत्तराखंड में 15 से 20 जुलाई और हिमाचल में 18 से 20 जुलाई तक भारी बारिश का यलो अलर्ट है।
दिल्ली-एनसीआर, पंजाब और हरियाणा में 15 से 18 जुलाई तक केवल छिटपुट बारिश होगी, जिससे उमस बढ़ेगी। हालांकि, 19 और 20 जुलाई को इन मैदानी इलाकों में व्यापक और भारी बारिश होने से मौसम सुहावना होने की उम्मीद है।
पूर्वी उत्तर प्रदेश में 15-17 जुलाई तक छिटपुट बारिश के बाद 18-20 जुलाई को व्यापक बारिश का दौर शुरू होगा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 19 और 20 जुलाई को भारी बारिश के आसार हैं।
उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में आज (15 जुलाई) 25-35 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज सतही हवाएं चलने की संभावना है।
छत्तीसगढ़ में 15 जुलाई को भारी बारिश हो सकती है। 18 से 20 जुलाई के बीच यहाँ व्यापक बारिश का नया दौर शुरू होगा।
मध्य प्रदेश में 16 से 18 जुलाई के दौरान आंधी-तूफान, बिजली कड़कने और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है।
कोंकण और गोवा में 17 से 20 जुलाई के दौरान भारी बारिश होगी, जबकि मराठवाड़ा में 15 और 16 जुलाई को बहुत भारी बारिश की संभावना है।
तटीय कर्नाटक और केरल में 17 से 20 जुलाई के दौरान मानसून रफ्तार पकड़ेगा। अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश होगी।
झारखंड के कई जिलों में 19 जुलाई तक भारी बारिश होने की आशंका है। इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।
केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में 15 से 20 जुलाई के दौरान 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और बिजली गिरने की आशंका है।
तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और रायलसीमा में 15 जुलाई को लू चलने की स्थिति बनी रहेगी।
दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी व पूर्वी उत्तर प्रदेश में 15 से 16 जुलाई के दौरान उमस भरी परेशान करने वाली गर्मी रहेगी। इसके अलावा तमिलनाडु, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के अंदरूनी हिस्सों में भी 15 से 17 जुलाई तक उमस का प्रकोप बना रहेगा।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

