कन्या भ्रूण संरक्षण अभियान के माध्यम से दिया जागरुकता का संदेश

झारखंड
Spread the love

रांची। कन्या भ्रूण संरक्षण कार्यक्रम के तहत रांची सदर अस्पताल में नवजात शिशुओं के परिवारों के बीच बेबी किट एवं बिस्किट वितरण का सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच के रजत जयंती वर्ष “सृजन से सम्मान तक” अभियान और पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष प्रवीण गोयल के सम्मान में मारवाड़ी युवा मंच रांची शाखा ने यह कार्यक्रम किया।

अध्यक्ष विकास अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान 24 नवजात शिशुओं के परिवारों को बेबी मसाज ऑयल, बेबी बॉडी लोशन, बेबी शैम्पू, बेबी सोप एवं बेबी पाउडर सहित उपयोगी बेबी किट और बिस्किट वितरित किए गए। इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों ने परिवारों को बेटियों के जन्म पर बधाई देते हुए कन्या संरक्षण महिला सम्मान एवं सामाजिक जागरुकता का संदेश दिया।

मंच के सचिव मुकेश शर्मा ने कहा कि बेटी ईश्वर का सबसे सुंदर उपहार है। उसका जन्म, संरक्षण और सम्मान ही एक सभ्य, संस्कारित एवं संवेदनशील समाज की पहचान है। समाज में कन्या भ्रूण हत्या जैसी कुप्रथाओं के प्रति जागरुकता फैलाना और बेटियों के सम्मान को बढ़ावा देना हम सभी का सामूहिक दायित्व है।

कार्यक्रम का सफल संयोजन आशीष सर्राफ एवं यश सर्राफ ने किया। उपरोक्त जानकारी प्रवक्ता अमित शर्मा ने दी। कार्यक्रम में अध्यक्ष विकास अग्रवाल, सचिव मुकेश शर्मा व कोषाध्यक्ष अनीश सरावगी भी उपस्थित थे।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230