- जनता दरबार में दिव्यांग को मिली नई राह
- लापरवाह अफसरों पर कार्रवाई के निर्देश
रांची। जनता दरबार में पहुंचे सैकड़ों फरियादियों की समस्याओं को रांची उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने सुना। संबंधित विभागों के अधिकारियों को त्वरित एवं नियमानुसार निष्पादन के निर्देश दिए। उपायुक्त ने अंचल अधिकारी को शोकॉज करने का निर्देश भी दिया।

जनता दरबार का सबसे भावुक क्षण तब देखने को मिला, जब दोनों पैरों से दिव्यांग दीपक कुमार महतो अपने हाथों के सहारे समाहरणालय पहुंचे। श्री भजन्त्री ने उन्हें इलेक्ट्रिक ट्राईसाइकिल उपलब्ध कराई। दीपक कुमार महतो समाहरणालय से स्वयं इलेक्ट्रिक ट्राईसाइकिल चलाकर वापस लौटे।
जनता दरबार में बूटी मोड़ निवासी एक व्यक्ति अपनी गर्भवती पत्नी के गंभीर हृदय रोग (दिल में छेद) के कारण सुरक्षित प्रसव के लिए आर्थिक सहायता की गुहार लेकर पहुंचे। उन्होंने बताया कि अस्पताल द्वारा उपचार एवं सुरक्षित प्रसव के लिए लगभग चार लाख रुपये का अनुमानित व्यय बताया गया है। श्री भजन्त्री ने तत्काल सिविल सर्जन से दूरभाष पर बात कर महिला के समुचित उपचार एवं सुरक्षित प्रसव सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए।
राजस्व मामलों में लापरवाही पर उपायुक्त ने कड़ा रुख अपनाते हुए रातू अंचल से संबंधित चार मामलों में अंचल अधिकारी रवि कुमार को कारण बताओ नोटिस (शोकॉज) जारी करने और एक मामले में प्रपत्र-क गठित करने के निर्देश दिए। शिकायतों में परिशोधन ऐप पर स्वीकृति मिलने के बावजूद पंजी-2 में सुधार नहीं करने, ऑनलाइन लगान रसीद निर्गत नहीं करने और लगभग दो वर्षों से ऑनलाइन रसीद जारी नहीं किए जाने जैसे मामले शामिल थे।
इसी प्रकार बिना उचित कारण म्यूटेशन आवेदन अस्वीकृत किए जाने के मामले में उपायुक्त ने अनगड़ा अंचल अधिकारी के विरुद्ध भी शोकॉज जारी करने और प्रपत्र-क गठित करने का निर्देश दिया।

अनगड़ा अंचल के महेशपुर मौजा में भूमाफियाओं द्वारा फर्जी दस्तावेज तैयार कर छोटानागपुर काश्तकारी (सीएनटी) अधिनियम का उल्लंघन करते हुए भूमि निबंधन कर जमीन हड़पने के प्रयास की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए उपायुक्त ने डीसीएलआर एवं अंचल अधिकारी, अनगड़ा को विस्तृत जांच कर नियमानुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जनता दरबार में मोरहाबादी क्षेत्र की सरकारी गैरमजरुआ भूमि पर अतिक्रमण, निजी पार्किंग एवं व्यावसायिक उपयोग की जांच संबंधी आवेदन भी प्राप्त हुआ। इस पर श्री भजन्त्री ने अनुमंडल पदाधिकारी (सदर) एवं नगर निगम के संबंधित अधिकारियों को संयुक्त जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
ये भी पढ़ें : बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में डूरंड कप 26 जुलाई से
सिल्ली प्रखंड की अमृता साहू एवं रिंकी कुमारी ने आंगनबाड़ी सेविका चयन प्रक्रिया में अनियमितता की शिकायत करते हुए योग्य अभ्यर्थियों की उपेक्षा का आरोप लगाया। मामले में उपायुक्त ने जिला समाज कल्याण पदाधिकारी को निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

