गोमिया। बोकारो सेक्टर 4 थाना क्षेत्र के लक्ष्मी मार्केट में आज दूसरे दिन फिर चेन स्नैचिंग की घटना हुई। बदमाशों ने गोमिया की एक महिला के गले से सोने की चेन छीन ली। फरार हो गए।

पीड़ित महिला की पहचान कनक लता सिन्हा के रूप में हुई है। वह गोमिया के हजारी की रहने वाली हैं। जानकारी के अनुसार कनक लता अपने बेटे को डॉक्टर को दिखाने बोकारो आई थीं।
लक्ष्मी मार्केट में खरीदारी के दौरान बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने उनके गले से चेन झपट ली। मौके से भाग निकले। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
इससे पहले बीते रविवार को सेक्टर 2 में भी दोपहर करीब 2.30 बजे एक व्यक्ति के गले से चेन छीनने की वारदात हो चुकी है। लगातार हो रही इन घटनाओं से बाजार में खरीदारी करने आने वाले लोगों में दहशत है।
स्थानीय लोगों ने पुलिस से बाजार क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। सेक्टर 4 पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

