विश्वजीत कुमार रंजन

गढ़वा। भवनाथपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र-81 के मतदान केन्द्र संख्या-406 की बीएलओ कुसुम देवी के विरुद्ध मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (एसआईआर-2026) के दौरान प्रपत्रों के वितरण, संग्रहण एवं डिजिटाइजेशन के नाम पर पैसे मांगने से संबंधित वायरल वीडियो की जांच कराई गई। यह जांच सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी-सह-प्रखंड विकास पदाधिकारी, धुरकी ने की।
जांच प्रतिवेदन में यह स्पष्ट हुआ कि वायरल वीडियो में लगाए गए आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए गए। बीएलओ कुसुम देवी द्वारा एसआईआर-2026 से संबंधित कार्यों के लिए पैसे मांगने की पुष्टि हुई। जांच रिपोर्ट के आधार पर निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी-सह-अनुमंडल पदाधिकारी, भवनाथपुर द्वारा भी संबंधित बीएलओ को निर्वाचन कार्यों से मुक्त किए जाने की अनुशंसा की गई।
उक्त अनुशंसा के आलोक में जिला प्रशासन ने आंगनबाड़ी सेविका (आंगनबाड़ी केन्द्र-झलका, प्रखंड-धुरकी) कुसुम देवी को निर्वाचन कार्यों से हटाने का निर्देश जारी किया है।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि एसआईआर-2026 के दौरान निर्वाचन कार्यों में लगे किसी भी अधिकारी, कर्मचारी, बीएलओ अथवा अन्य कर्मी द्वारा यदि किसी भी प्रकार से पैसे मांगने, अवैध वसूली करने अथवा किसी अन्य प्रकार की अनियमितता की शिकायत जिला प्रशासन को प्राप्त होती है, तो संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध कठोर से कठोर अनुशासनात्मक एवं विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
जिला प्रशासन ने सभी मतदाताओं से अपील की है कि यदि एसआईआर-2026 के दौरान कोई भी व्यक्ति किसी प्रकार की राशि की मांग करता है। अनियमितता करता है, तो उसकी सूचना तत्काल जिला प्रशासन को दें, ताकि त्वरित जांच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

