Jharkhand Weather : रांची। झारखंड में मानसून पूरी तरह से सक्रिय है। राज्य के लगभग सभी हिस्सों में पिछले 24 घंटों में अच्छी बारिश दर्ज की गई है! कल से राज्य के कई जिलों में भारी बारिश होगइ। वज्रपात (बिजली गिरने) और तेज हवा की चेतावनी भी जारी की गई है। यह जानकारी रांची मौसम केंद्र ने 11 जुलाई, 2026 को दी।

तापमान में बदलाव
अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। इसके बाद अगले 2 दिनों में तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है।
मौसम का पूर्वानुमान
मौसम केंद्र के अनुसार 12 जुलाई को आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। राज्य के अनेक स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश या मेघ गर्जन होने की प्रबल संभावना है।
13 और 14 जुलाई को बारिश का दायरा बढ़ेगा। राज्य के लगभग सभी स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश देखने को मिल सकती है।
15 से 17 जुलाई तक अनेक स्थानों पर बादल छाए रहेंगे। गर्जन के साथ मध्यम बारिश का दौर जारी रहेगा।
वज्रपात की चेतावनी
मौसम केंद्र के अनुसार 12 जुलाई को राज्य में कहीं-कहीं गर्जन और वज्रपात के साथ 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका है। वहीं 13 से 15 जुलाई के बीच हवा की गति 30-40 किमी प्रति घंटे रहने की संभावना है।
यहां भारी बारिश
12 जुलाई को देवघर, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहेबगंज और धनबाद में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है।
13 जुलाई को देवघर, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहेबगंज, धनबाद, पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम, सराइकेला-खरसावां जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है।
14 जुलाई को देवघर, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहेबगंज, धनबाद, बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, गिरिडीह, कोडरमा में भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है।
ये खबर भी पढ़ें : मतदाता पुनरीक्षण कार्य में पैसा मांगने वाली बीएलओ सह आंगनबाड़ी सेविका चयनमुक्त
इसे लेकर सलाह
खराब मौसम, मेघ गर्जन और वज्रपात के समय लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है। विशेष रूप से किसान भाइयों को खेतों में जाने से बचने और बिजली के खंभों व पेड़ों के नीचे शरण न लेने की हिदायत दी गई है।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इससे जुड़ें
व्हाट्सएप लिंक
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप लिंक
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

