विदेश से MBBS कर लौटे छात्रों की हुई परीक्षा, चौंकाने वाले आए रिजल्‍ट

नई दिल्ली देश
Spread the love

नई दिल्‍ली। विदेश से डॉक्टरी (MBBS) की पढ़ाई करके भारत लौटने वाले छात्रों के लिए आयोजित होने वाली फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जामिनेशन (FMGE) परीक्षा के परिणाम घोषित हो गए हैं। इस बार के नतीजे बेहद निराशाजनक और चौंकाने वाले रहे हैं, जिसने मेडिकल जगत में एक नई बहस छेड़ दी है। यह परीक्षा जून 2026 में हुई थी।

इस परीक्षा को नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशंस इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) द्वारा संचालित किया गया था। इसके परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए गए हैं। NBE द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार इस बार का पास प्रतिशत पिछले कई सत्रों के मुकाबले सबसे कम रहा है।

परीक्षा के लिए कुल पंजीकृत उम्मीदवार 37,448 थे। पास होने वाले छात्र 5,086 हैं। फेल होने वाले छात्र 31,645 हैं। अनुपस्थित छात्र 1,148 हैं। परिणाम 20 विद्यार्थियों के रोके गए। अंतिम पास प्रतिशत 13.58 रहा।

सीधे तौर पर दर्शाता है कि परीक्षा देने वाले हर 10 में से लगभग 9 छात्र फेल हो गए हैं। दिसंबर, 2025 के सत्र में FMGE का पास प्रतिशत 23.9% था, जहां 42,872 छात्रों में से 10,262 छात्र पास हुए थे। उस मुकाबले इस बार पास प्रतिशत में लगभग 50% की भारी गिरावट आई है।

ऑल एफएमजी एसोसिएशन और अन्य छात्र संगठनों ने इस परिणाम पर गंभीर चिंता और नाराजगी जताई है। छात्रों का आरोप है कि FMGE केवल भारत में प्रैक्टिस के लिए एक ‘स्क्रीनिंग टेस्ट’ (पात्रता परीक्षा) है, लेकिन इस बार का पेपर NEET-PG और INI-CET जैसे बड़े पोस्ट-ग्रेजुएट एंट्रेंस एग्जाम से भी अधिक कठिन स्तर का बनाया गया था। 

परीक्षा में पहली बार बड़े पैमाने पर क्लिनिकल केस स्टडी, इमेज-बेस्ड और वीडियो-बेस्ड प्रश्न पूछे गए थे। लंबे और अस्पताल-ओरिएंटेड प्रश्नों को पढ़ने और हल करने में छात्रों का काफी समय बर्बाद हुआ, जिससे कई छात्रों के प्रश्न छूट गए।  परीक्षा पास करने के लिए 300 में से न्यूनतम 50% यानी 150 अंक लाने अनिवार्य होते हैं।

इस बार के आंकड़ों के अनुसार, करीब 327 छात्र ऐसे थे जिन्होंने ठीक 149 अंक प्राप्त किए और महज 1 नंबर से फेल हो गए। वहीं, करीब 4,157 छात्र 140 से 149 अंकों के बीच सिमट गए।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *