NHRC मेडिकल कॉलेज में धार्मिक भेदभाव को लिया स्‍वत: संज्ञान, जानें पूरा मामला

अन्य राज्य देश
Spread the love

देहरादून। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने उत्तराखंड के देहरादून में स्थित एक मेडिकल कॉलेज में हिंदू छात्रों के साथ कथित तौर पर धार्मिक भेदभाव किए जाने के मामले का कड़ा संज्ञान लिया है। आयोग ने इस शिकायत पर कार्रवाई करते हुए विभिन्न अधिकारियों को नोटिस जारी कर दो सप्ताह के भीतर ‘एक्शन टेकन रिपोर्ट’ मांगी है।

क्या हैं मुख्य आरोप

कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ दर्ज कराई गई शिकायत में कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं। आरोप है कि कॉलेज प्रशासन ने हिंदू छात्र-छात्राओं को माथे पर तिलक, बिंदी लगाने और कलाई पर कलावा (मौली) बांधने से रोक दिया।

शिकायत में कहा गया है कि जहां एक तरफ हिंदू धार्मिक प्रतीकों पर पाबंदी लगाई गई, वहीं दूसरी तरफ मुस्लिम छात्राओं को बुर्का पहनकर आने की अनुमति दी गई।

जबरन प्रताड़ना

छात्रों का आरोप है कि कुछ विद्यार्थियों के हाथों से कलावा जबरन कटवाकर हटवाया गया। जो छात्र तिलक लगाकर आए थे, उन्हें कथित तौर पर ‘अनुशासनात्मक कार्रवाई’ के नाम पर डराने के लिए उनकी तस्वीरें खींची गईं। कई छात्रों को क्लास में अनुपस्थित मार्क कर दिया गया।

सख्त टिप्पणी

शिकायत मिलने के बाद मानवाधिकार आयोग ने मामले को बेहद संवेदनशील माना है। आयोग ने टिप्पणी करते हुए कहा कि “प्रथम दृष्टया यह मामला मानवाधिकारों के उल्लंघन और धार्मिक स्वतंत्रता के अधिकार के हनन से जुड़ा हुआ प्रतीत होता है।”

किसे जारी हुआ नोटिस

NHRC ने इस मामले की निष्पक्ष और त्वरित जांच सुनिश्चित करने के लिए कुल 5 प्रमुख पक्षों को नोटिस जारी किया है। इसमें विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के सचिव, उत्तराखंड सरकार के मुख्य सचिव, संबंधित मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल, देहरादून के जिलाधिकारी, देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शामिल हैं।

रिपोर्ट सौंपने को कहा

इन सभी से अगले दो हफ्तों के भीतर इस पूरे घटनाक्रम पर की गई कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है। अब प्रशासन और कॉलेज प्रबंधन की रिपोर्ट के बाद ही इस मामले में आगे की कानूनी या प्रशासनिक कार्रवाई तय होगी।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230