लालू प्रसाद यादव को बताया गया ‘विचारधारा’
कार्यकर्ताओं में भरा गया संघर्ष का जोश

रांची। राष्ट्रीय जनता दल ने रांची में पार्टी का 30वां स्थापना दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया। कोकर स्थित इंद्रप्रस्थ बैंक्वेट हॉल में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रदेश, जिला और मंडल स्तर के सैकड़ों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ नेता अर्जुन यादव ने की, जबकि संचालन और अतिथियों का स्वागत संतोष प्रसाद ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश महासचिव सह प्रवक्ता कैलाश यादव और मनोज यादव मौजूद रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने आरजेडी के संस्थापक एवं सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को केवल एक नेता नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय की एक विचारधारा बताया। वक्ताओं ने कहा कि लालू जी ने अपने राजनीतिक जीवन में दलितों, शोषितों और वंचितों की आवाज को सदन से लेकर सड़क तक बुलंद किया। उनके संघर्ष और योगदान के कारण ही आज देश के गरीब और पिछड़े वर्ग को राजनीतिक पहचान मिली।
अध्यक्षता कर रहे अर्जुन यादव ने लालू प्रसाद यादव और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के नेतृत्व का उल्लेख करते हुए कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में पार्टी को और मजबूती के साथ मैदान में उतरना होगा। उन्होंने कहा कि आज राज्य और देश की व्यवस्था चुनौतीपूर्ण दौर से गुजर रही है। भाजपा और आरएसएस जैसे संगठनों की नीतियों से समाज के कमजोर तबके पर दबाव बढ़ रहा है। ऐसे में आरजेडी को अपने मूल सिद्धांतों के साथ संघर्ष जारी रखना होगा।
प्रदेश महासचिव कैलाश यादव ने अपने भाषण से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार किया। उन्होंने कहा कि लालू जी ने हमें सिखाया है कि सत्ता नहीं, सेवा ही राजनीति का उद्देश्य होना चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत करें और आने वाले चुनावों में जनता के मुद्दों को लेकर संघर्ष करें।
इस अवसर पर सभी वक्ताओं ने पार्टी के प्रति अपनी निष्ठा दोहराई और आने वाले समय में पूरी ईमानदारी के साथ संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान पार्टी से जुड़े वरिष्ठ अतिथियों को पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में कृष्ण कुमार, विजय यादव, संतोष प्रसाद, सुनील कुमार, अजय कुमार, दीपक कुमार, सतीश प्रसाद, रूप लाल प्रसाद, श्याम सुंदर यादव, गोपाल कुमार, धर्मेंद्र चौधरी, जितेंद्र तिवारी, राजकुमार सिंह, मनोज यादव, हरे राम महतो, भरत पोद्दार, गोरेलाल यादव, पप्पू कुमार, राजेंद्र प्रसाद, अशोक सिंह, सुनील टोप्पो सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।
समूचे कार्यक्रम के दौरान पार्टी के जयकारों और नारों से हॉल गूंजता रहा। नेताओं ने कहा कि स्थापना दिवस केवल उत्सव नहीं, बल्कि यह कार्यकर्ताओं को जनता की सेवा और सामाजिक न्याय के लिए फिर से प्रेरित करने का अवसर है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

