लंदन। भाई-बहन का रिश्ता दुनिया के सबसे खूबसूरत और अनमोल रिश्तों में से एक माना जाता है। अब इस पवित्र रिश्ते को लेकर दुनिया की प्रतिष्ठित हार्वर्ड यूनिवर्सिटी ने लंबे समय तक रिसर्च किया। इसमें यह खुलासा हुआ है कि बहनें अपने भाईयों को कई बलाओं से रक्षा करती हैं।

दुनिया में एक मात्र भारत में ही भाई-बहन का पर्व रक्षा बंधन मनाया जाता है। इस अवसर पर बहनें भाई की कलाई में राखी बांधती है। वह भाईयों को इसके साथ ही कई अनकही अनमोल उपहार भी दे जाती है। इसका खुलासा हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के इस ‘अध्ययन’ में हुआ है।
बातें कर लेते हैं साझा
हार्वर्ड के शोधकर्ताओं ने पाया कि जिन पुरुषों की बहनें होती हैं, वे अपनी भावनाओं को बेहतर ढंग से व्यक्त कर पाते हैं। पुरुष आमतौर पर अपनी चिंताओं या काम के तनाव को आसानी से किसी से शेयर नहीं करते। हालांकि, बहनें स्वभाव से बेहतरीन श्रोता होती हैं, जिससे भाई अपनी बातें बिना किसी झिझक के उनसे साझा कर लेते हैं।
तनाव में कमी आती है
दिल की बात कह देने से भाइयों का मानसिक तनाव काफी कम हो जाता है, जो उन्हें डिप्रेशन और एंग्जायटी जैसी समस्याओं से बचाता है। तनाव से होने वाली कई अन्य बीमारियों से राहत मिलती है।
सेहत की ‘मॉनिटरिंग’
रिसर्च के अनुसार, बहनों के साथ रहने वाले पुरुषों की जीवनशैली अकेले रहने वाले पुरुषों के मुकाबले कहीं अधिक अनुशासित और स्वस्थ होती है। बहनें अपने भाई की डाइट, समय पर खाना खाने और स्वास्थ्य समस्याओं को लेकर काफी केयरिंग होती हैं।
समय पर इलाज
अगर भाई बीमार पड़ता है, तो बहनें तुरंत डॉक्टर से संपर्क करने या दवाइयां देने में तत्परता दिखाती हैं। यह परवाह भाइयों को कई गंभीर बीमारियों की चपेट में आने से समय रहते बचा लेती है।
बीमारियों का कम खतरा
चिकित्सा और मनोवैज्ञानिक विशेषज्ञों का मानना है कि अकेलापन और अत्यधिक मानसिक दबाव पुरुषों में हाई ब्लड प्रेशर और समय से पहले हार्ट अटैक की बड़ी वजह बनता है।
खुशहाल सामाजिक माहौल
बहनों के साथ रहने से भाइयों को एक सुरक्षित और खुशहाल सामाजिक माहौल मिलता है। खुश रहने और त्योहारों-खुशियों को साथ मनाने से शरीर में ‘हैप्पी हार्मोन्स’ का स्तर बढ़ता है, जो सीधे तौर पर दिल की सेहत को दुरुस्त रखता है।
व्यवहार में सकारात्मकता
हार्वर्ड का यह अध्ययन यह भी रेखांकित करता है कि जिन पुरुषों की बहनें होती हैं, उनके भीतर दूसरों के प्रति करुणा, दया और सामाजिक समझ अधिक विकसित होती है। वे विपरीत परिस्थितियों और आपसी विवादों को अधिक समझदारी और शांति से सुलझाने में सक्षम होते हैं। यह मानसिक मजबूती उन्हें लंबी जिंदगी जीने में मदद करती है।
ये वैज्ञानिक उपहार
हार्वर्ड यूनिवर्सिटी का यह दीर्घकालिक शोध साफ करता है कि बहनें सिर्फ राखी बांधने या त्योहार मनाने तक सीमित नहीं हैं। वे अपनी परवाह, दुआओं और अटूट सपोर्ट से अपने भाई को लंबी, सेहतमंद और खुशहाल जिंदगी का सबसे बड़ा वैज्ञानिक उपहार भी देती हैं।
यह भी खुलासा हुआ कि जिन भाइयों के साथ उनकी बहनें रहती हैं या जिनके जीवन में बहनों का मजबूत साथ होता है, वे अन्य पुरुषों की तुलना में औसतन 10 साल अधिक जीते हैं।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

