- उपायुक्त ने कहा-रक्तदान महादान, मानव जाति के कल्याणार्थ बेहतरीन उपहार
विश्वजीत कुमार रंजन

गढ़वा। उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति ने शनिवार को टाउन हॉल में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इसमें अपर समाहर्ता विकास कुमार राय, सिविल सर्जन डॉ. जेएफ कैनेडी, डीपीएम जेएसएलपीएस विमलेश शुक्ला आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ उपायुक्त समेत अन्य पदाधिकारियों ने किया।
इस अवसर पर उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा ने कहा कि रक्तदान महादान है। यह मानव जाति के कल्याण के लिए सबसे बेहतरीन उपहार है। प्रत्येक योग्य व्यक्ति को रक्तदान अवश्य करना चाहिए। रक्तदान कर किसी जरूरतमंद व्यक्ति की जान बचाई जा सकती है, जो मानव जाति की सच्ची सेवा है।
मौके पर उपस्थित सिविल सर्जन को निर्देशित करते हुए उपायुक्त ने कहा कि किये गये रक्तदान का स्टोरेज ठीक से हो। रक्तदान शिविर नियमित रूप से संचालित हो। उन्होंने रक्तदान करने के लिए लोगों से अपील की एवं उनका उत्साहवर्धन किया।
जिला स्वास्थ्य समिति द्वारा आयोजित किए गए इस स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में मौके पर ही कई पदाधिकारी, कर्मियों एवं इच्छुक व्यक्तियों ने रक्तदान किया। उपायुक्त द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर के दौरान किये गये ब्लड डोनेशन के लिए रक्तदाताओं को ब्लड डोनर सर्टिफिकेट से सम्मानित किया गया।
उक्त मौके पर उपरोक्त पदाधिकारियों के अतिरिक्त विभिन्न चिकित्सा पदाधिकारी, स्वास्थ्य कर्मी, जेएसएलपीएस के कर्मी समेत अन्य लोग उपस्थित थे।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

