तमिलनाडु। विजय जोसेफ सरकार ने राज्य में जन्म लेने वाले नवजात शिशुओं के लिए एक नई कल्याणकारी योजना की घोषणा की है। इस योजना के तहत प्रत्येक पात्र नवजात को सोने की अंगूठी उपहार के रूप में दी जाएगी। इस योजना के लिए राज्य सरकार ने हर वर्ष ₹755.83 करोड़ का बजट निर्धारित किया है।

इस योजना का नाम ‘थाईमामन थंगा मोथिरम योजना’ रखा गया है। ‘थाईमामन’ तमिल संस्कृति में मामा (मां के भाई) को कहा जाता है, जो नवजात शिशु के जन्म पर उपहार देने की परंपरा निभाते हैं। सरकार का कहना है कि वह इसी सांस्कृतिक परंपरा का प्रतीकात्मक रूप अपनाते हुए हर नवजात का स्वागत करेगी।
योजना की प्रमुख बातें
सरकारी अस्पतालों में जन्म लेने वाले प्रत्येक पात्र नवजात को 1 ग्राम सोने की अंगूठी मिलेगी।
यह लाभ 22 जून, 2026 से सरकारी अस्पतालों में जन्मे बच्चों पर लागू होगा।
योजना का औपचारिक शुभारंभ 15 सितंबर, 2026 को किया जाएगा।
सरकार ने सोने की अंगूठियों की खरीद के लिए संबंधित विभागों को निविदा (टेंडर) प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए हैं।
सरकार का उद्देश्य
मातृत्व और नवजात शिशु का सम्मान करना
सरकारी अस्पतालों में प्रसव को बढ़ावा देना
मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं पर लोगों का भरोसा मजबूत करना
तमिल सांस्कृतिक परंपरा को प्रोत्साहित करना है।
चुनावी वादों में शामिल
यह योजना राज्य की नई सरकार के चुनावी वादों में शामिल थी। अब इसे सरकारी आदेश जारी कर लागू किया जा रहा है।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

