Jharkhand Weather : राज्‍य में दो दिन होगी भारी बारिश, इन जिलों में असर

झारखंड मौसम
Spread the love

Jharkhand Weather : रांची। झारखंड में दो दिन भारी बारिश होगी। आने वाले पांच दिनों में कहीं-कहीं वज्रपात होने की आशंका है। आंधी भी चलने के संकेत मिले हैं। यह जानकारी रांची मौसम केंद्र ने 27 जून, 2026 को दी।

तापमान में गिरावट

मौसम केंद्र के अनुसार राज्‍य में अगले 2 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। इसके बाद अगले 3 दिनों के अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री की गि‍रावट होने की उम्‍मीद है।

बारिश होती रहेगी

केंद्र के अनुसार 28 जून से 3 जुलाई तक आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे। राज्‍य में कुछ जगहों पर हल्‍के से मध्‍यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। केंद्र के अनुसार 29 जून से राज्‍य भर में बारिश में तेजी आने की प्रबल संभावना है।

वज्रपात का अलर्ट

केंद्र के अनुसार 28 जून से 3 जुलाई तक राज्‍य में कहीं-कहीं गर्जन के साथ तेज हवा चलने और वज्रपात होने की आशंका है। इस दौरान हवा की गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की उम्‍मीद है।

यहां भारी बारिश

केंद्र के अनुसार 30 जून को देवघर, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज, बोकारो और धनबाद में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।

इसी तरह 1 जुलाई को देवघर, दुमका, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, रांची, बोकारो, खूंटी, रामगढ़, धनबाद में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इससे जुड़ें

व्‍हाट्सएप लिंक
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप लिंक
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *