सिमडेगा। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) रांची की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शिक्षा विभाग के बीपीओ अनिल खलखो को 8,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सिमडेगा के ग्राम टेंगर नवाटोली निवासी रंजीत खाखा ने एसीबी लिखित शिकायत दी थी। शिकायत में बताया गया कि उनके विद्यालय में मध्याह्न भोजन योजना के तहत अंडा एवं फलाहार के लिए लगभग 1,25,394 रुपये आवंटित किए गए थे। इसके अलावा पूर्व वित्तीय वर्ष 2024-25 से 17,244 रुपये बचे थे। इस प्रकार कुल राशि 1,42,638 रुपये हुई।
वित्तीय वर्ष 2025-26 में अंडा एवं फलाहार मद में लगभग 1,09,212 रुपये खर्च हुए, जबकि 33,426 रुपये शेष बचे। इस शेष राशि का प्रतिवेदन जमा करने के लिए वादी बीआरसी कार्यालय केरसई पहुंचे। वहां कार्यरत अनिल खलखो ने कथित रूप से कहा कि शेष राशि में से 15,000 रुपये रिश्वत देनी होगी, अन्यथा उनके खिलाफ वरीय अधिकारियों को कार्रवाई के लिए लिखा जाएगा।
शिकायतकर्ता द्वारा राशि कम करने का अनुरोध किए जाने पर कथित तौर पर 8,000 रुपये देने पर सहमति बनी। शिकायतकर्ता सरकारी धन का उपयोग रिश्वत के रूप में नहीं करना चाहते थे, इसलिए उन्होंने एसीबी से शिकायत की।
एसीबी द्वारा शिकायत का सत्यापन कराया गया, जिसमें रिश्वत मांगने के आरोप सही पाए गए। सत्यापन रिपोर्ट और शिकायत के आधार पर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने 23 जून, 2026 दर्ज किया गया। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।
इसके बाद एसीबी रांची की विशेष टीम ने जाल बिछाकर 24 जून, 2026 को बीआरसी कार्यालय केरसई से बीपीओ अनिल खलखो को 8,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

