फायर सेफ्टी मानकों की अनदेखी, कई कोचिंग संस्थानों को बंद करने के निर्देश

झारखंड
Spread the love

  • एसडीएम के नेतृत्व में टीम ने किया विभिन्न कोचिंग संस्थानों का औचक निरीक्षण

अफरम रजा

धनबाद। ​उपायुक्त ने कहा के छात्रों की सुरक्षा से खिलवाड़ और अग्नि सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वाले कोचिंग संस्थानों के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। उपायुक्त आदित्य रंजन के निर्देश पर 24 जून को एसडीएम लोकेश बारंगे के नेतृत्व में जिला प्रशासन की विशेष टीमों ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में संचालित कोचिंग संस्थानों का औचक निरीक्षण किया।

इस दौरान टीम ने सिटी सेंटर और सरायढेला के विभिन्न कोचिंग संस्थानों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई नामी और छोटे कोचिंग संस्थानों में सुरक्षा नियमों की गंभीर कमियां पाई गईं।

इसके बाद प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कई संस्थानों को सभी जरूरी सुरक्षा मानक पूरे होने तक तत्काल प्रभाव से बंद करने के निर्देश जारी किए हैं। इसकी लिखित हस्ताक्षर किए हुए दस्तावेज संबंधित कोचिंग संचालकों से प्राप्त की गई।

​सुरक्षा मानकों का उल्लंघन: जांच के दौरान पाया गया कि कई संस्थानों में ना तो आग बुझाने के पर्याप्त इंतजाम थे और ना ही आपातकालीन निकास की व्यवस्था थी।

कई कोचिंग सेंटरों में वेंटिलेशन की भारी कमी थी। क्षमता से दोगुना बच्चों को एक साथ बिठाया जा रहा था, जो किसी भी आपात स्थिति में बेहद खतरनाक साबित हो सकता है। एसडीएम ने तत्काल सभी बच्चों को कोचिंग संस्थानों से बाहर निकाला।

जिन संस्थानों में कमियां पाई गईं, उन्हें सभी मानक पूरा करने तक संस्थान बंद करने का निर्देश दिया गया है। जब तक वे जिला अग्निशमन विभाग से ‘नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट’ और सभी मानक पूरे नहीं कर लेते, तब तक वहां कक्षाओं के संचालन पर पूरी तरह रोक रहेगी।

अनुमंडल पदाधिकारी लोकेश बारंगे ने कहा कि छात्रों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। व्यावसायिक लाभ के लिए बच्चों की जान को जोखिम में डालने की अनुमति किसी को नहीं दी जा सकती। यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। सभी कोचिंग संचालक जल्द से जल्द सरकारी गाइडलाइंस के तहत अपनी सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त कर लें, अन्यथा उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

मौके पर एसडीएम लोकेश बारंगे, जिला आपदा प्रबंधन पदाधिकारी  संजय झा, अंचल अधिकारी राम प्रवेश कुमार, जिला अग्निशमन पदाधिकारी लक्षण प्रसाद, नगर निगम के पदाधिकारी, जिला सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी  आलोक कुमार मिश्रा समेत थाना प्रभारी, विद्युत विभाग के भी पदाधिकारी मौजूद रहे।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *