बिरसा कृषि विश्वविद्यालय में किसान उत्सव दिवस का आयोजन

झारखंड कृषि
Spread the love

रांची। बिरसा कृषि विश्वविद्यालय में पीएम किसान उत्सव दिवस का आयोजन किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त जारी किए जाने के अवसर पर यह कार्यक्रम हुआ।

रांची कृषि महाविद्यालय प्रेक्षागृह में आयोजित इस कार्यक्रम में पश्चिम बंगाल के तारकेश्वर से प्रधानमंत्री के संबोधन का लाइव प्रसारण किया गया। पीएम ने डीबीटी के माध्यम से देश के 9.44 करोड़ किसान परिवारों के खाते में 18,880 करोड़ रुपए की राशि जारी की।

बीएयू के वैज्ञानिकों ने किसानों को ई-केवाईसी, खरीफ फसल प्रबंधन, प्राकृतिक खेती, बकरी, मुर्गी एवं सूअर पालन तथा एफपीओ निर्माण पर तकनीकी जानकारी दी।

आयोजन प्रसार शिक्षा निदेशक डॉ डीके शाही और अपर निदेशक डॉ निरंजन लाल के नेतृत्व में किया गया।

कार्यक्रम में अनुसंधान निदेशक डॉ पीके सिंह, कुलसचिव डॉ शैलेश चट्टोपाध्याय, पशु चिकित्सा संकाय के डीन डॉ आलोक कुमार पांडेय, वानिकी संकाय के डीन डॉ कौशल कुमार, कृषि प्रसार शिक्षा विभाग के अध्यक्ष डॉ बीके झा, केवीके बोकारो के प्रधान डॉ रंजय कुमार सिंह और आनुवंशिकी एवं पौधा प्रजनन विभाग के वरीय वैज्ञानिक डॉ अरुण कुमार आदि लोग उपस्थित थे।

प्रसार शिक्षा निदेशालय और बीएयू के तहत कार्यरत 16 कृषि विज्ञान केन्द्रों के प्रयास से इस कार्यक्रम में ऑनलाइन और ऑफलाइन मोड में राज्य भर के लगभग 2500 किसान जुड़े।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230