- विधायक, जेल आईजी एवं उपायुक्त ने संयुक्त रूप से किया उद्घाटन
विश्वजीत कुमार रंजन
गढ़वा। श्री बंशीधर नगर प्रखंड के महदेईया में निर्मित अत्याधुनिक उपकारा (सब-जेल) का शनिवार को शुभारंभ किया गया। विधायक अनंत प्रताप देव, जेल आईजी सुदर्शन मंडल एवं उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा ने संयुक्त रूप से इसका उद्घाटन किया। इस अवसर पर अतिथियों ने जेल परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।
उद्घाटन समारोह में विधायक अनंत प्रताप देव ने कहा कि उपकारा भवन काफी समय पूर्व बनकर तैयार हो चुका था, किंतु विभिन्न कारणों से इसका उद्घाटन लंबित था। अब उपकारा के संचालन से बंदियों को गढ़वा ले जाने की बाध्यता कम होगी। न्यायिक प्रक्रिया अधिक प्रभावी और सुगम बन सकेगी। साथ ही परिजनों को भी बंदियों से मिलने में सुविधा होगी।
जेल आईजी सुदर्शन मंडल ने कहा कि लंबे इंतजार के बाद उपकारा का शुभारंभ होना क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि इससे न्यायिक कार्यों में गति आएगी। बंदियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी। उन्होंने जेल में उपलब्ध कराई जा रही विभिन्न सुविधाओं की भी विस्तार से जानकारी दी।
उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा ने कहा कि जेल परिसर में प्रशिक्षण हॉल, पुस्तकालय, आधुनिक किचन, सामुदायिक भवन सहित कई आधुनिक सुविधाएं विकसित की गई हैं, जो इसे राज्य के अत्याधुनिक उपकाराओं की श्रेणी में स्थापित करती हैं।
इस अवसर पर नगर ऊंटारी व्यवहार न्यायालय के एडीजे-वन संजय कुमार सिंह ने कहा कि न्यायालय द्वारा शीघ्र ही जेल परिसर में लीगल सेल की स्थापना की जाएगी, ताकि बंदियों को उनके कानूनी अधिकारों एवं न्यायिक सहायता संबंधी सेवाएं सरलता से उपलब्ध कराई जा सकें।
धन्यवाद अनुमंडल पदाधिकारी प्रभाकर मिर्धा और संचालन शिक्षक कमलेश पांडेय ने किया।
इस अवसर पर जेल निदेशक, नगर ऊंटारी व्यवहार न्यायालय के एस.के. नापित, एसडीपीओ सत्येंद्र नारायण सिंह, डीसीएलआर राकेश कुमार गोप, पुलिस इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार आजाद, अंचल अधिकारी विकास सिंह, नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी राजकमल मिश्रा, थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ब्रजेश चौबे, हंषेश्वर पांडेय, उदय प्रताप सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

