- कमजोर और वंचित वर्गों को मुफ्त कानूनी सहायता देना ही उद्देश्य
रांची। अनगड़ा प्रखंड की बीसा पंचायत में विधिक जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को किया गया। इस अवसर पर डिप्टी एलएडीसी श्रीमती कविता कुमारी खाती, पीएलवी बेबी सिन्हा, मालती कुमारी, सुनीता कुमारी एवं चालक राजा वर्मा समेत अन्य लोग उपस्थित थे।
डिप्टी एलएडीसी श्रीमती कविता कुमारी खाती ने उपस्थित लोगों को विधिक सेवा-सह-सशक्तिकरण शिविर के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विधिक सेवा सह सशक्तिकरण शिविर समाज के गरीब, कमजोर और वंचित वर्गों को मुफ्त कानूनी सहायता देने और सरकारी योजनाओं से जोड़कर उन्हें सशक्त बनाने का एक अनूठा अभियान है।
आगे उन्होंने इसके उद्देश्यों के बारे में भी जानकारी दी। कहा कि समाज के कमजोर वर्गों को मुफ्त कानूनी सलाह और कोर्ट के मामलों के लिए सरकारी वकील की सुविधा प्रदान करना। लोगों को उनके मौलिक अधिकारों, घरेलू हिंसा, दहेज प्रथा और बाल अधिकारों के प्रति जागरूक करना। पात्र लाभार्थियों को पहचान कर उन्हें एक ही छत के नीचे विभिन्न जन-कल्याणकारी योजनाओं से सीधे जोड़ना।
अदालतों का बोझ कम करने के लिए मध्यस्थता के जरिए आपसी विवादों को सुलझाना इत्यादि है। नालसा टॉल फ्री नंबर-15100 पर भी फोकस किया गया। मध्यस्थता और लोक अदालत की जानकारी दी गयी।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

