Jharkhand: गुमला में बारात से लौट रही कार पेड़ से टकराई, 2 की दर्दनाक मौत

झारखंड
Spread the love

गुमला। झारखंड के गुमला जिले के पालकोट थाना क्षेत्र से दुखद खबर आई है। काली मंदिर के पास शनिवार की सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ।

इस हादसे में दूल्हे के पिता समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए। दुर्घटना उस समय हुई, जब बारात से लौट रही एक ब्रेजा कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई।

मृतकों में दूल्हे के पिता कलेश्वर साहू और रिश्तेदार दीनबन्धु साहू शामिल हैं। इसमें मृतक कलेश्वर साहू घाघरा प्रखंड के पंचायत सेवक हैं।

मिली जानकारी के अनुसार बसिया प्रखंड के लोंगा गांव से गुरुवार की रात बारात कुम्हारी गांव गई थी।

शनिवार की सुबह करीब 6 बजे से 7 बजे के बीच बारात लौटने के दौरान पालकोट प्रखंड के काली मंदिर के पास चालक को झपकी आ गई। जिससे वाहन अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई।

हादसा इतना भीषण था कि वाहन चला रहे कलेश्वर साहू (लोंगा, बसिया निवासी) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

दुर्घटना में दीनबंधु साहू (सिल्ली, बसिया) गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची के रिम्स रेफर किया गया था, लेकिन भरनो के पास रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

वहीं बालमुकुंद साहू (75 वर्ष, लोंगा), मनोज ठाकुर (55 वर्ष, कलिंगा), रामदरस पांडेय (53 वर्ष, लोंगा) और संदीप साहू (28 वर्ष, मकुंदा नरकोपी) घायल हैं।

सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल गुमला में चल रहा है। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पालकोट पहुंचाया गया।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहन को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। इधर घर में खुशी का माहौल मातम में बदल गया।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230