गुमला। चैनपुर अंचल अंतर्गत कुरुमगढ़ थाना क्षेत्र में शनिवार को दो अलग-अलग पारिवारिक विवादों में दो लोगों की जान चली गई। पहली घटना में जहां एक पति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। दूसरी घटना में बकरा बेचने के विवाद में एक बेटे ने अपने ही पिता को धक्का देकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों मामलों के आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
सकरा गांव में पति-पत्नी के पवित्र रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां गोवर्धन मुंडा नामक व्यक्ति ने अपनी 46 वर्षीय पत्नी वीरसमनी देवी की बांस की पट्टी से पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी। परिजन सूरज देव मुंडा के अनुसार, घटना के समय घर में उन दोनों के अलावा कोई और मौजूद नहीं था।
पति और पत्नी दोनों नशे की हालत में थे। इसी बीच किसी बात को लेकर दोनों में आपसी विवाद शुरू हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि गोवर्धन मुंडा ने आपा खो दिया। घर में रखी बांस की पट्टी से पत्नी पर ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
मामले की सूचना मिलते ही कुरुमगढ़ थाना के एसआई संजय उरांव ने तत्परता दिखाते हुए शव को अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने कुरुमगढ़ थाना कांड संख्या-08/2026 दर्ज करते हुए प्राथमिक अभियुक्त गोवर्धन मुंडा पिता-बुधु मुंडा, निवासी- सकरा को भारतीय न्याय संहिता की धारा-103 (1) के तहत विधिवत गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया है।
दूसरी घटना कुटवा कुटुमा असुरटोली गांव से सामने आई है। यहां पिता-पुत्र के रिश्ते को कलंकित करते हुए एक बेटे ने अपने पिता की जान ले ली। खस्सी बेचने को लेकर हुए विवाद में बेटे द्वारा धक्का दिए जाने के कारण ऊंचाई से गिरकर 63 वर्षीय पिता विरसु असुर की शनिवार सुबह मौत हो गई।
परिजन प्रदीप असुर ने बताया कि घर में बकरा बेचने की बात को लेकर पिता विरसु असुर और पुत्र कार्तिक असुर के बीच तीखी बहस हो रही थी। इसी बहस के दौरान आरोपी पुत्र कार्तिक असुर उग्र हो गया और उसने अपने पिता को जोर से धक्का दे दिया। धक्का लगने के कारण विरसु असुर ऊंचाई से नीचे गिर गए, जिससे उनके सिर पर गंभीर चोट आई और उनकी जान चली गई।
कुरुमगढ़ थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने मामले पर त्वरित संज्ञान लेते हुए कुरुमगढ़ थाना कांड संख्या-07/2026, धारा-103(1) BNS के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए प्राथमिक अभियुक्त कार्तिक असुर पिता- स्वर्गीय बिरसु असुर, निवासी- कुटुमा असुरटोली को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

