मुंबई। बड़ी और दुखद खबर महाराष्ट्र के परभणी जिले से सामने आई है, जहां आज शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया है।
यहां मारुति मंदिर परिसर में सभा मंडप की छत गिर गई। हादसे के वक्त मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ थी।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, हनुमान मंदिर में हुए इस हादसे में 5 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। वहीं 40 लोगों के घायल होने की सूचना है।
पुलिस और राहत बचाव दल घटना की सूचना मिलते ही मंदिर परिसर में पहुंच गए हैं। मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालने का प्रयास शुरू हो गया है। इसके साथ ही घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए एम्बुलेंस भी मौके पर पहुंच गई हैं।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आज शनिवार दोपहर महाराष्ट्र के परभणी जिले के यशवाड़ी गांव में हनुमान मंदिर का एक स्लैब गिर गया और अब तक मलबे से लगभग 25 लोगों को बचाया गया है।
यह गांव छत्रपति संभाजीनगर से लगभग 190 किलोमीटर दूर मानवत रोड पर स्थित है। अधिकारी ने कहा, ‘मंदिर के ‘सभा-मंडप’ (बाहरी हॉल) का स्लैब दोपहर करीब 3.30 बजे गिरा।
पुलिस और जिला प्रशासन ने अपनी टीमें भेजी हैं और बचाव अभियान चल रहा है। अब तक मलबे के नीचे से लगभग 25 लोगों को बाहर निकाला गया है।’
एक अन्य अधिकारी ने बताया कि शनिवार का दिन भगवान हनुमान से जुड़ा होता है, इसलिए मंदिर में भक्तों की भीड़ थी।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

