पिठोरिया। उत्तराखंड की पावन चारधाम यात्रा पूर्ण कर रांची के 9 सदस्यीय श्रद्धालुओं का दल सकुशल अपने घर लौट आया। श्रद्धालुओं की घर वापसी पर परिजनों, मित्रों एवं शुभचिंतकों ने उनका स्वागत किया। यात्रा से लौटे श्रद्धालुओं ने इसे जीवन का अविस्मरणीय एवं आध्यात्मिक अनुभव बताया।
यात्रा दल ने भगवान केदारनाथ एवं भगवान बद्रीनाथ धाम के दर्शन-पूजन कर देश और समाज की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके साथ ही दल ने यात्रा मार्ग में पड़ने वाले अनेक धार्मिक एवं दर्शनीय स्थलों का भी भ्रमण किया। हिमालय की गोद में बसे पवित्र धामों के दर्शन से श्रद्धालुओं ने आध्यात्मिक शांति एवं दिव्य अनुभूति प्राप्त होने की बात कही।
इस 9 सदस्यीय यात्रा दल में विपिन कुमार सोनी, विकी वर्मा (रवि) ,रोशन कुमार, आनंद जायसवाल, अंकित कुमार सोनी, आकाश सोनी, शिव जायसवाल,नितेश ठाकुर एवं अनमोल जायसवाल शामिल थे। सभी श्रद्धालुओं ने यात्रा के दौरान मिले अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि चारधाम यात्रा आस्था, धैर्य और आत्मिक ऊर्जा का अद्भुत संगम है।
श्रद्धालुओं ने बताया कि बाबा केदारनाथ और भगवान बद्रीनाथ के दर्शन उनके जीवन के सबसे यादगार क्षणों में से एक हैं। उन्होंने सफल एवं सुरक्षित यात्रा के लिए ईश्वर के प्रति आभार व्यक्त किया तथा सभी लोगों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। घर लौटने पर स्थानीय लोगों ने भी यात्रियों का अभिनंदन किया।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

