पिठोरिया। पिठोरिया थाना पुलिस ने विभिन्न कांडों में लंबे समय से फरार चल रहे चार अभियुक्तों एवं वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों में पिठोरिया थाना कांड संख्या 119/19, दिनांक 17 अक्टूबर 2019, धारा 461/379 आईपीसी के अभियुक्त रिजवान कुरैशी (पिता मोहम्मद जहूर कुरैशी), ग्राम उलातू, थाना पिठोरिया, जिला रांची शामिल हैं।
इसके अलावा पिठोरिया थाना कांड संख्या 160/25, दिनांक 10 दिसंबर 2025, धारा 316/31 बीएनएस के प्राथमिकी अभियुक्त मोहम्मद कलाम अंसारी (पिता जमाली अंसारी), ग्राम कोकदोरो, थाना पिठोरिया, जिला रांची को भी गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने जीआर संख्या 287/12 के वारंटी सुबेर अंसारी (पिता रफीक अंसारी), ग्राम कोकदोरो तथा कंप्लेन केस संख्या 619/19 के वारंटी जावेद अख्तर (पिता स्व. यासीन अंसारी), ग्राम कोकदोरो, थाना पिठोरिया, जिला रांची को भी गिरफ्तार किया है।
पिठोरिया थाना प्रभारी सतीश कुमार पांडे ने बताया कि ये सभी आरोपी और वारंटी काफी समय से फरार चल रहे थे। गुप्त सूचना एवं लगातार चलाए जा रहे अभियान के तहत इनकी गिरफ्तारी संभव हो सकी। सभी को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।
थाना प्रभारी ने कहा कि फरार अभियुक्तों एवं वारंटियों के विरुद्ध पुलिस का विशेष अभियान आगे भी जारी रहेगा।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

