भारतीय सेना के मेगा नेत्र चिकित्सा शिविर ‘दृष्टि 2026’ का समापन

झारखंड
Spread the love

  • रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने समापन समारोह में की शिरकत

रांची। भारतीय सेना द्वारा आयोजित मेगा नेत्र चिकित्सा शिविर ‘दृष्टि 2026’ का समापन नामकुम सैन्य अस्पताल में 19 जून को हुआ। पूर्वी कमान के तत्वावधान में ब्रह्मास्त्र कोर की पहल 16 से 19 जून 2026 तक संचालित की गई। इसमें नई दिल्ली स्थित प्रतिष्ठित आर्मी हॉस्पिटल (रिसर्च एंड रेफरल) के वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञों एवं चिकित्सा दलों ने भाग लिया।

चार दिनों के दौरान विशेषज्ञ चिकित्सकों ने हजारों मरीजों को व्यापक नेत्र परीक्षण, उन्नत डायग्नोस्टिक जांच, विशेषज्ञ परामर्श और दृष्टि पुनर्स्थापन उपचार उपलब्ध कराया।

इस चिकित्सा अभियान से लगभग 2500 लाभार्थियों ने लाभ प्राप्त किया, जिनमें पूर्व सैनिक, वीर नारियां, सैन्य परिवारों के सदस्य और रांची एवं आसपास के जनजातीय क्षेत्रों के नागरिक शामिल थे। शिविर के दौरान 393 नेत्र शल्यक्रियाएं सफलतापूर्वक संपन्न की गईं।

शिविर का समापन समारोह त्रिनेत्र ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ उपस्थित रहे। उनके साथ लेफ्टिनेंट जनरल यश अहलावत (जीओसी ब्रह्मास्त्र कोर) भी समारोह में सम्मिलित हुए।

कार्यक्रम का शुभारंभ एक विशेष वृत्तचित्र के प्रदर्शन से हुआ, जिसमें नेत्र चिकित्सा शिविर की संपूर्ण कार्यप्रणाली, स्क्रीनिंग प्रक्रिया और दैनिक गतिविधियों को दर्शाया गया।

समारोह का एक प्रमुख आकर्षण सम्मान समारोह रहा, जिसमें रक्षा राज्य मंत्री ने ‘टीम दृष्टि’ के समर्पित चिकित्सकों एवं चिकित्सा कर्मियों के साथ-साथ चयनित लाभार्थियों को सम्मानित किया।

अपने संबोधन में संजय सेठ ने चिकित्सा विशेषज्ञों, आयोजकों एवं सहयोगी स्टाफ के अथक प्रयासों की सराहना करते हुए शिविर की उत्कृष्ट योजना, प्रभावी क्रियान्वयन और सेवा-भावना की प्रशंसा की।

उन्होंने कहा कि इस प्रकार की पहलें भारतीय सेना की जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करती हैं। समाज के वंचित वर्गों तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *