जनजातीय किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में नाबार्ड की अनूठी पहल

झारखंड
Spread the love

  • झारखंड राज्य सहकारी बैंक मुख्यालय में आम महोत्सव का शुभारंभ
  • बिना कार्बाइड से पकाए कई किस्मों के आम बिक्री के लिए उपलब्ध

रांची। नाबार्ड झारखंड क्षेत्रीय कार्यालय ने 19 जून, 2026 को शहीद चौक स्थित झारखंड राज्य सहकारी बैंक मुख्यालय में आम महोत्सव का शुभारंभ किया। इस अवसर पर नाबार्ड की मुख्य महाप्रबंधक श्रीमती दीपमाला घोष, पर्यावरणविद् एवं झारखंड की ‘लेडी टार्जन’ श्रीमती जमुना टुडू, एसएलबीसी के महाप्रबंधक गुरु प्रसाद गोंड, आरके मिशन के स्वामी भाविशनन्द और झारखंड राज्य सहकारी बैंक की अध्‍यक्ष श्रीमती विभा सिंह उपस्थित थें।

तीन दिवसीय इस उत्सव का उद्देश्य जनजातीय किसानों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराना और उपभोक्ताओं को झारखंड में नाबार्ड समर्थित जनजातीय विकास परियोजनाओं के अंतर्गत उत्पादित उच्च गुणवत्ता वाले प्राकृतिक आमों तक पहुंच प्रदान करना है।

इस अवसर पर श्रीमति दीपमाला घोष ने नाबार्ड की ट्राइबल रेज़िलिएंस इनिशिएटिव फॉर बिल्डिंग एनवायरनमेंटली सस्टेनेबल लाइवलीहुड्स परियोजनाओं के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि उत्सव में उपलब्ध आम और अन्य कृषि उत्पाद नाबार्ड समर्थित ट्राइब्स परियोजनाओं से जुड़े किसानों द्वारा उत्पादित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि यहां उपलब्ध आम निर्यात गुणवत्ता के हैं। घरेलू एवं अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंच के माध्यम से किसानों की आय में उल्लेखनीय वृद्धि की क्षमता रखते हैं।

श्रीमति घोष ने बताया कि परियोजनाओं के अंतर्गत जनजातीय परिवारों को फलदार पौधों की स्थापना, भूमि एवं जल संरक्षण उपायों, प्रशिक्षण और निरंतर मार्गदर्शन का लाभ प्रदान किया जाता है, जिससे उनकी आय के स्थायी स्रोत विकसित हो सकें। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं के अंतर्गत स्थापित बागान अब गुणवत्तापूर्ण उत्पादन देने लगे हैं, जो जनजातीय क्षेत्रों में आजीविका उन्मुख निवेशों की दीर्घकालिक सफलता को दर्शाता है।

श्रीमति घोष ने जानकारी दी कि नाबार्ड झारखंड क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा राज्य में 64 जनजातीय विकास परियोजनाओं का समर्थन किया गया है। इनसे 50,000 से अधिक जनजातीय परिवार लाभान्वित हुए हैं। इन परियोजनाओं ने परिवारों की आय बढ़ाने, उत्पादक परिसंपत्तियों के निर्माण, सामुदायिक संस्थाओं को सशक्त बनाने तथा पर्यावरण-अनुकूल कृषि प्रणालियों को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

आम महोत्सव में दशहरी, मल्लिका, मालदा, लंगड़ा, गुलाबखास, नीलम, अम्रपाली एवं हिमसागर सहित अनेक लोकप्रिय किस्मों के आम बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। ये आम नाबार्ड समर्थित जनजातीय किसानों एवं उत्पादक समूहों द्वारा उत्पादित किए गए हैं। कार्बाइड से पकाए नहीं गए हैं।

यह उत्सव 19 से 21 जून 2026 तक झारखंड राज्य सहकारी बैंक मुख्यालय प्रतिदिन प्रातः 11 बजे से आयोजित किया जा रहा है। आमों की बिक्री नाबार्ड आवासीय परिसर, खेलगांव हाउसिंग कॉम्प्लेक्स में भी की जा रही है।

यह उत्सव नाबार्ड की उस प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जिसके माध्यम से जनजातीय समुदायों की आजीविका को सुदृढ़ करने, किसान संगठनों को मजबूत बनाने और किसानों के लिए बेहतर बाजार अवसर सृजित करने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। यह उपभोक्ताओं को झारखंड के किसानों द्वारा उत्पादित उत्पादों से सीधे जुड़ने का अवसर भी प्रदान करता है।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *