सरला बिरला विश्वविद्यालय और जोहो कॉर्पोरेशन के बीच एमओयू

झारखंड
Spread the love

  • उद्योगोन्मुखी शिक्षा एवं डिजिटल कौशल विकास को मिलेगा बढ़ावा

रांची। सरला बिरला विश्वविद्यालय ने जोहो कॉर्पोरेशन के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर किया है। करार का उद्देश्य उद्योग-जगत और अकादमिक संस्थानों के बीच सहयोग को सुदृढ़ करना और विद्यार्थियों के लिए प्रौद्योगिकी-सक्षम शिक्षण को बढ़ावा देना है। एमओयू हस्ताक्षर समारोह के उपरांत जोहो कॉर्पोरेशन के वाइस प्रेसिडेंट (ग्लोबल एलायंसेस) के.पी. नारायणन द्वारा “लर्निंग टू लर्न” विषय पर एक विशेषज्ञ व्याख्यान भी आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के महानिदेशक प्रो. गोपाल पाठक, कुलपति प्रो. सी. जगनाथन और कुलसचिव प्रो. एसबी डांडिन, विवि के सभी संकायाध्यक्ष, वाणिज्य एवं व्यवसाय प्रबंधन विभाग के शिक्षक अधिकारी उपस्थित थे। विशिष्ट अतिथियों में रापगुरु के निदेशक सीए राकेश सिंह भी शामिल रहे।

करार एमओयू जोहो कॉर्पोरेशन की “जोहो एडुकनेक्ट” पहल के अंतर्गत हुआ, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों को उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप डिजिटल एवं एंटरप्राइज एप्लिकेशन संबंधी कौशल प्रदान करना है। इस साझेदारी के माध्यम से सरला बिरला विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को जोहो बुक्स पर प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।

यह एक अग्रणी क्लाउड-आधारित अकाउंटिंग एवं बिजनेस मैनेजमेंट सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म है। यह सहयोग विद्यार्थियों को आधुनिक व्यावसायिक तकनीकों का व्यावहारिक अनुभव प्रदान कर अकादमिक शिक्षा और उद्योग की अपेक्षाओं के बीच की दूरी को कम करने में सहायक होगा। साथ ही, जोहो विशेषज्ञों एवं प्रमाणित प्रशिक्षकों द्वारा आनेवाले दिनों में विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों का संचालन भी किया जाएगा।

इस पहल के अंतर्गत विद्यार्थियों को जोहो बुक्स के स्टूडेंट एडिशन की निःशुल्क सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे वे क्लाउड-आधारित अकाउंटिंग और व्यावसायिक अनुप्रयोगों में व्यावहारिक दक्षता विकसित कर सकेंगे। कार्यक्रम में मूल्यांकन एवं प्रमाणन (सर्टिफिकेशन) की व्यवस्था भी होगी, जिससे विद्यार्थी अपने कौशल को प्रमाणित कर सकेंगे।

रोजगार की संभावनाओं को बढ़ा सकेंगे। लेखांकन, वित्त, उद्यमिता एवं व्यवसाय प्रबंधन जैसे क्षेत्रों में करियर के लिए बेहतर रूप से तैयार हो सकेंगे। यह साझेदारी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के बीच नवाचार, डिजिटल परिवर्तन और सतत सीखने की संस्कृति को भी प्रोत्साहित करेगी।

अपने संबोधन में केपी नारायणन ने आज के तेजी से बदलते व्यावसायिक और तकनीकी परिवेश में आजीवन सीखने, अनुकूलनशीलता और कौशल विकास के महत्व पर प्रकाश डाला। “लर्निंग टू लर्न” विषय पर अपने विचार साझा करते हुए उन्होंने विद्यार्थियों को जिज्ञासु बने रहने, परिवर्तन को अपनाने और निरंतर अपने ज्ञान और कौशल को अद्यतन करने के लिए प्रेरित किया, ताकि वे पेशेवर दुनिया में प्रतिस्पर्धी बने रह सकें।

सरला बिरला विश्वविद्यालय और जोहो कॉर्पोरेशन के बीच यह सहयोग उद्योग-सम्मिलित शिक्षा प्रदान करने, विद्यार्थियों की व्यावसायिक दक्षताओं को सुदृढ़ करने तथा डिजिटल अर्थव्यवस्था की आवश्यकताओं के अनुरूप शिक्षण के अवसर उपलब्ध करवाने में सहायक होगा।

एसबीयू के प्रतिकुलाधिपति बिजय कुमार दलान, राज्यसभा सांसद सह निदेशक प्लानिंग एंड डेवलपमेंट डॉ प्रदीप कुमार वर्मा ने एमओयू पर हस्ताक्षर होने पर हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामना संदेश प्रेषित किया है।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *