Jharkhand Weather : रांची। दक्षिण-पश्चिम मॉनसून झारखंड के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ गया है। मॉनसून अब धनबाद, बोकारो, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां के पूरे इलाकों के साथ-साथ गिरिडीह के कुछ और हिस्सों और पश्चिमी सिंहभूम, खूंटी, रांची और रामगढ़ के कुछ हिस्सों में भी पहुंच गया है।
मॉनसून की उत्तरी सीमा हरनाई, सोलापुर, हैदराबाद, भद्राचलम, कोरापुट, फूलबनी, रांची, जमुई, मुजफ्फरपुर से होकर गुजर रही है। अगले 4-5 दिनों में मॉनसून के झारखंड के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ने के लिए हालात अनुकूल हैं। यह जानकारी रांची मौसम केंद्र ने 15 जून, 2026 को दी।
तापमान में बदलाव
मौसम केंद्र के अनुसार राज्य में अगले 3 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री की बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। इसके बाद अगले 2 दिनों के दौरान तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।
बारिश होती रहेगी
केंद्र के अनुसार 16 से 21 जून तक आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे। राज्य में कुछ जगहों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। केंद्र के अनुसार 16 जून को पलामू प्रमंडल को छोड़कर पूरे राज्य में अनेक स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की प्रबल संभावना है।
वज्रपात का अलर्ट
केंद्र के अनुसार 16 से 19 जून तक राज्य में कहीं-कहीं गर्जन के साथ तेज हवा चलने और वज्रपात होने की आशंका है। इस दौरान हवा की गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की उम्मीद है।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इससे जुड़ें
व्हाट्सएप लिंक
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप लिंक
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

