मोहर्रम पर सभी थानों को मॉक ड्रिल व विशेष निगरानी का निर्देश

Uncategorized
Spread the love

विश्वजीत कुमार रंजन

गढ़वा। मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर गढ़वा पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सोमवार को पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार में मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें जिले के सभी थाना एवं ओपी प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक में एसपी ने मोहर्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने पर जोर दिया। थाना स्तर एवं पुलिस केंद्र में उपलब्ध जवानों का मॉक ड्रिल कराने का निर्देश दिया। साथ ही, सीमावर्ती क्षेत्रों में पशु तस्करी पर रोक लगाने और असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने को कहा।

एसपी ने नशाखोरी, बाल विवाह, डायन-बिसाही, सड़क सुरक्षा समेत विभिन्न सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जनजागरुकता अभियान चलाने का निर्देश दिया। इसके तहत पुलिस पदाधिकारी सार्वजनिक स्थलों, शैक्षणिक संस्थानों और अन्य प्रतिष्ठानों में जाकर लोगों को जागरूक करेंगे।

बैठक में संवेदनशील एवं धार्मिक स्थलों पर पेट्रोलिंग बढ़ाने, नियमित वाहन जांच अभियान चलाने और मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। इसके अलावा एससी-एसटी एवं पॉक्सो एक्ट से जुड़े मामलों के त्वरित अनुसंधान और समयबद्ध निष्पादन पर विशेष जोर दिया गया।

अपराध समीक्षा के दौरान लंबित मामलों के निष्पादन, नक्सल कांडों की प्रगति, वारंट एवं कुर्की के निष्पादन, साइबर अपराध, ड्रंक एंड ड्राइव, चोरी, लूट, डकैती, आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस और आईटी एक्ट से संबंधित मामलों में तेजी लाने का निर्देश दिया गया।

एसपी ने पासपोर्ट एवं चरित्र सत्यापन समयसीमा के भीतर पूरा करने, पोस्टमार्टम रिपोर्ट समय पर प्राप्त करने और ई-साक्ष्य पोर्टल पर मामलों की प्रविष्टि सुनिश्चित करने को भी कहा। साथ ही पेट्रोलिंग पार्टियों की गतिविधियों की निगरानी क्यूआर कोड के माध्यम से करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में जिले की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और आगामी त्योहारों के मद्देनजर सुरक्षा तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *