बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के पशुपतिनाथ मंदिर में महाआरती

झारखंड धर्म/अध्यात्म
Spread the love

रांची। बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के पशुपतिनाथ मंदिर में 15 जून को पुरुषोत्तमी अमावस्या के दिन भोलेनाथ की भव्य महाआरती की गई। महाआरती का लाभ वानिकी महाविद्यालय के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ अनिल कुमार एवं उनके परिवार ने लिया!

पशुपतिनाथ मंदिर के मुख्य अर्चक आचार्य सुनील कुमार पांडेय ने भगवान का भव्य पूजन और महाआरती संपन्न कराया। रुद्राष्टक के वाचन द्वारा भगवान को पुष्पांजलि अर्पित की गई। मंदिर में प्रतिष्ठित मां पार्वती, भगवान गणेश एवं कार्तिकेय, माता दुर्गा, सूर्य भगवान, नन्दी जी एवं हनुमान जी का भी दीप, पुष्प एवं भोग आदि से अर्चन किया गया।

इस अवसर पर कंचन चौधरी, किरण सिंह, रीना गोस्वामी, राधेश्याम दूबे, भावना दूबे, पवन गोस्वामी, डॉ सुशील कुमार पांडेय, डॉ विनोद प्रसाद गुप्ता, सीता देवी, रवीन्द्र ठाकुर, वरुण लघुरू, विक्रम कुमावत, चंदन कुमार, अंकुश मीणा, महावीर यादव, बलराम कुमार, सुधीर महतो, इन्द्रनाथ मुंडा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

पिछले एक माह के दौरान विभिन्न सोमवार को डॉ शैलेंद्र कुमार रजक, डॉ सुशील कुमार पांडेय, डॉ अरविंद कुमार सिंह एवं डॉ आशीष कुमार चक्रवर्ती परिवार द्वारा विभिन्न सोमवार को महाआरती करायी गयी।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230