गढ़वा के चार थाना क्षेत्रों में विशेष छापेमारी, 11 अभियुक्त गिरफ्तार

झारखंड अपराध
Spread the love

विश्वजीत कुमार रंजन

गढ़वा। जिले में अपराध नियंत्रण और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर गढ़वा पुलिस ने रविवार की रात विशेष छापामारी अभियान चलाया। रमना, खरौंधी, धुरकी और कांडी थाना क्षेत्रों में चलाये गये अभियान के दौरान विभिन्न मामलों के 11 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार सभी आरोपियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, यह अभियान संबंधित थाना प्रभारियों के नेतृत्व में चलाया गया। रमना थाना प्रभारी पु.अ.नि. आकाश कुमार, खरौंधी थाना प्रभारी पु.अ.नि. गुलशन कुमार गौतम, धुरकी थाना प्रभारी पु.अ.नि. जनार्दन राउत और कांडी थाना प्रभारी पु.अ.नि. अशफाक आलम के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारियों व सशस्त्र बलों ने विभिन्न स्थानों पर सघन छापेमारी की।

रमना थाना क्षेत्र से छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इनमें सुनील उरांव, जगन्नाथपुर के बहियार खुर्द निवासी, विदेशी भुइयां, बालेश्वर भुइयां, विजय भुइयां और सकेंद्र यादव शामिल हैं। विदेशी भुइयां, बालेश्वर भुइयां और सकेंद्र यादव बुल्का गांव के, जबकि विजय भुइयां कोरगा गांव के निवासी हैं।

खरौंधी थाना क्षेत्र से कुप्पा गांव निवासी पप्पू विश्वकर्मा को गिरफ्तार किया गया। वहीं धुरकी थाना क्षेत्र से करवा पहाड़ निवासी हामिद अंसारी और पनघटवा निवासी रामनाथ सिंह को पकड़ा गया। कांडी थाना क्षेत्र से गरदाहा निवासी सूरज कुमार बैठा और चटनियां निवासी सुखारी रजवार की गिरफ्तारी हुई।

पुलिस के मुताबिक, अभियान का मुख्य उद्देश्य विभिन्न कांडों में शामिल अभियुक्तों, वारंटियों और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ न्यायालय द्वारा जारी वारंट एवं कुर्की आदेशों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित करना था।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *