राजकीय श्रावणी मेला महोत्सव को लेकर उपायुक्त पहुंचे बासुकीनाथ

झारखंड धर्म/अध्यात्म
Spread the love

दुमका। राजकीय श्रावणी मेला महोत्सव-2026 के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर उपायुक्त अभिजीत सिन्हा बासुकीनाथ धाम पहुंचे। मेला क्षेत्र की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने रूट लाइन, संस्कार मंडप, शिवगंगा सहित विभिन्न महत्वपूर्ण स्थलों का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने कहा कि श्रावणी मेला के दौरान बासुकीनाथ धाम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। ऐसे में श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना जिला प्रशासन एवं राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

उपायुक्त ने सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि मेला से जुड़े सभी कार्यों को निर्धारित समयावधि के भीतर पूर्ण कर लिया जाए, ताकि अंतिम समय में किसी प्रकार की कोई समस्या उत्पन्न न हो।

उपायुक्त ने मेला क्षेत्र में साफ-सफाई व्यवस्था का विशेष रूप से जायजा लेते हुए निर्देश दिया कि पूरे मेला अवधि के दौरान स्वच्छता व्यवस्था बेहतर बनी रहे। उन्होंने कहा कि नियमित सफाई, कचरा निष्पादन एवं सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि यहां आने वाले श्रद्धालुओं को स्वच्छ एवं सुगम वातावरण उपलब्ध हो सके।

शिवगंगा के निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने शिवगंगा की साफ-सफाई का जायजा लिया एवं आवश्यक आदेश दिया।

विद्युत व्यवस्था की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने निर्देश दिया कि मेला क्षेत्र एवं रूट लाइन में लगे सभी विद्युत तारों एवं उपकरणों की जांच कर आवश्यक मरम्मत कार्य समय पर पूर्ण कर लिया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचाव के लिए सभी विद्युत व्यवस्थाएं पूरी तरह सुरक्षित एवं दुरुस्त रहनी चाहिए।

उपायुक्त ने संबंधित विभाग को निर्देश दिया कि मेला क्षेत्र, रूट लाइन और अन्य प्रमुख स्थलों पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। विशेष रूप से रात्रि के समय श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए व्यापक रोशनी की व्यवस्था करने को कहा, ताकि श्रद्धालुओं को आवागमन में किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने भीड़ प्रबंधन, पेयजल, शौचालय, सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की तैयारियों का भी जायजा लिया। संबंधित अधिकारियों को सभी व्यवस्थाओं को समय रहते पूर्ण करने का निर्देश दिया। इस दौरान उप विकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी सहित जिला प्रशासन के वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *