अभिनेत्री संचिता उगले ने की आत्‍महत्‍या, इससे पहले डाला ये वीडियो, देखें

मुंबई देश
Spread the love

मुंबई। टीवी और फिल्म जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। ‘कुमकुम भाग्य’, ‘वागले की दुनिया’ और फिल्म ‘छावा’ में अभिनय कर चुकी अभिनेत्री संचिता उगले के कथित तौर पर आत्महत्या करने की खबर सामने आई है। वह 30 वर्ष की थीं।

फंदे से लटकी मिली

रिपोर्टों के अनुसार, संचिता उगले का शव मुंबई के निकट नालासोपारा स्थित उनके घर में फांसी के फंदे से लटका मिला। शुरुआती जानकारी में इसे आत्महत्या का मामला बताया जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

डाला आखिरी पोस्ट

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, संचिता ने अपनी मौत से कुछ घंटे पहले सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा की थी। इसके बाद उनके निधन की खबर सामने आई, जिससे उनके प्रशंसकों और सहकर्मियों में शोक की लहर दौड़ गई।

अभिनय करियर

संचिता उगले टीवी धारावाहिक कुमकुम भाग्‍य में “दिया टंडन” की भूमिका के लिए जानी जाती थीं। उन्होंने हाल के वर्षों में टीवी इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई थी।

इसके अलावा उन्होंने फिल्म छावा में ताराबाई का किरदार निभाया था। वह वागले की दुनिया समेत कई अन्य टीवी प्रोजेक्ट्स में भी नजर आई थीं।

इंडस्ट्री में शोक

उनके अचानक निधन से टीवी और फिल्म जगत में शोक की लहर है। सोशल मीडिया पर प्रशंसक और कलाकार उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। हालांकि, पुलिस जांच पूरी होने तक आत्महत्या के पीछे की वजहों को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

ये है अंतिम वीडियो

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *