Horoscope : राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन

राशिफल देश
Spread the love

  • Horoscope : 1 नवंबर, 2026 का राशिफल

मेष

महत्वाकांक्षी उद्यम फायदेमंद रहेगा। विदेश जाने के प्रयास सफल होंगे। पुराने मित्र की मदद मिलेगी। सामाजिक-राजनीतिक रूप से स्थिति मजबूत होगी। धन लाभ और पारिवारिक सुख-सुविधाओं पर खर्च होगा।

वृष

छात्रों को अधिक मेहनत करनी होगी। नई नौकरी के अवसर मिलेंगे। महत्वपूर्ण निर्णय खुद लें। दूसरों पर निर्भर न रहें। घर की महिला सदस्य समस्या सुलझाने में मदद कर सकती हैं। यात्रा में सावधानी बरतें।

मिथुन

संदेहास्पद कार्यों से दूर रहें। सामाजिक संपर्क मजबूत होंगे। आर्थिक और व्यावसायिक सुधार होगा। पैतृक संपत्ति से सुख मिलेगा। पारिवारिक असहमति से तनाव संभव है। मां की सेहत का ध्यान रखें।

कर्क

प्रियजनों के साथ समय आनंददायक बीतेगा। काम का दबाव अधिक रहेगा। आगे बढ़ने की नई संभावनाएं बनेंगी। भाई-बहनों की सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। प्रेमी युगलों के लिए दिन ठीक नहीं है।

सिंह

कार्यों में सफलता मिलेगी, लेकिन क्रोध और वाणी पर संयम रखें। आमदनी बनी रहेगी, लेकिन खर्च अधिक हो सकते हैं। सेहत का ख्याल रखें। परिवार के साथ मनोरंजन के लिए बाहर जा सकते हैं।

कन्या

नए व्यावसायिक संबंध और सौदे तय करने के लिए समय अनुकूल है। यात्राओं और सहयोग से लाभ होगा। प्रेम संबंध अच्छे रहेंगे, लेकिन जीवनसाथी से अनबन हो सकती है। सेहत ठीक रहेगी।

तुला

सहयोगियों से पुरानी बात पर बहस टालें। निजी जीवन में जीवनसाथी की सोच को समझें और विवाद न बढ़ाएं। खानपान पर संयम रखें। संतान की शिक्षा को लेकर चिंता हो सकती है। विवाद नहीं करें।

वृश्चिक

प्रियजनों के साथ समय बीतेगा। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। व्यावसायिक और व्यापारी गतिविधियों में प्रगति होगी। प्रौद्योगिकी क्षेत्र से जुड़े लोग अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आर्थिक स्थिति उत्कृष्ट रहेगी।

धनु

करियर में सफलता के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। उच्च अधिकारी भ्रमित कर सकते हैं, धैर्य रखें। रचनात्मकता से आत्मविश्वास बढ़ेगा। नए संपर्क बनेंगे। प्रेमी अपने साथी के प्रति भावुक रहेंगे।

मकर

प्रतियोगिता के जरिए उच्च शिक्षा में सफलता मिलेगी। व्यवसाय की जटिल समस्याएं सुलझेंगी। वित्तीय स्थिति सुधरेगी, पर खर्चों पर नियंत्रण रखें। अविवाहितों को विवाह के अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं।

कुंभ

लोकप्रियता बढ़ेगी। छोटी यात्राएं होंगी। कार्यक्षमता से सफलता मिलेगी। शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोग सफल होंगे। प्रेम संबंधों के लिए समय ठीक नहीं है। जीवनसाथी और भाई-बहनों से मतभेद हो सकते हैं।

मीन

लोकप्रियता चरम पर होगी। विरोधी परास्त होंगे। व्यावसायिक स्थिति मजबूत रहेगी। आर्थिक पक्ष सामान्य रहेगा। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। घर में कोई शुभ समारोह हो सकता है।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

आपका दिन मंगलमय हो
(विचार : किस्‍मत कर्म से बनता और बिगड़ता है।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *