

नई दिल्ली। रातोरात विधानसभा चुनाव में महज 822 वोट पाने वाली पार्टी राष्ट्रीय चर्चा का केंद्र बन गई। हावड़ा में पार्टी के दफ़्तर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
आखिर कौन पार्टी है
रिपोर्टों के अनुसार ‘नेशनलिस्ट सिटिज़न्स पार्टी ऑफ़ इंडिया’ एक छोटा राजनीतिक दल है। इसका पंजीकरण पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले के संकराइल क्षेत्र में हुआ था। पार्टी का संबंध मूल रूप से त्रिपुरा की राजनीति से बताया जाता है।

प्रदर्शन बेहद कमजोर
पार्टी ने 2023 के त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में पदार्पण किया था। पार्टी को कुल मिलाकर लगभग 822-1,198 वोट ही मिले। कई सीटों पर उम्मीदवारों के नामांकन तक रद्द हो गए थे। चुनावी स्तर पर पार्टी का प्रभाव लगभग नगण्य माना जाता था।
चंदे में भी बेहद छोटी
निर्वाचन आयोग के रिकॉर्ड के अनुसार पार्टी को अब तक कुल लगभग 1.13 लाख रुपये का चंदा मिला था। यही वजह है कि राजनीतिक विश्लेषक इसे देश की सबसे कम चर्चित पार्टियों में से एक मानते रहे हैं।

अचानक चर्चा में क्यों
रविवार को TMC के 20 बागी सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला से मुलाकात कर दावा किया कि वे TMC के लोकसभा सांसदों के दो-तिहाई से अधिक हैं। उन्होंने इस पार्टी में विलय का फैसला किया है। साथ ही, एनडीए के साथ सहयोग करने की घोषणा भी की।
दल-बदल विरोधी कानून
राजनीतिक पर्यवेक्षकों का मानना है कि यह कदम दल-बदल विरोधी कानून के प्रावधानों को ध्यान में रखकर उठाया गया हो सकता है, क्योंकि दो-तिहाई सदस्यों के विलय की स्थिति में अयोग्यता से बचने की दलील दी जा सकती है।
बड़ा राजनीतिक असर
यदि यह विलय औपचारिक रूप से मान्य होता है, तो कुछ ही दिनों पहले तक सीमित वोट और मामूली चंदा पाने वाली पार्टी अचानक लोकसभा में 20 सांसदों वाली पार्टी बन सकती है। यही कारण है कि सोशल मीडिया पर यह टिप्पणी वायरल हो रही है कि “रातों-रात 822 वोट पाने वाली पार्टी लोकसभा की बड़ी पार्टियों में शामिल हो गई।”
अंतिम फैसला बाकी
हालांकि, इस पूरे मामले पर अंतिम फैसला लोकसभा अध्यक्ष और संवैधानिक प्रक्रियाओं के तहत होगा। TMC नेतृत्व ने इस कदम का विरोध किया है। बागी गुट की मान्यता पर सवाल उठाए हैं।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230



