- शिविर के दौरान 50 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया
रांची। विश्व रक्तदाता दिवस पर 14 जून, 2026 को सीसीएल के गांधी नगर केंद्रीय अस्पताल स्थित ब्लड सेंटर में एक मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन सीसीएल के निदेशक (मानव संसाधन) हर्ष नाथ मिश्र ने किया।
इस अवसर पर निदेशक (तकनीकी/संचालन) चंद्र शेखर तिवारी, निदेशक (योजना एवं परियोजना) अनुप हंजुरा, मुख्य सतर्कता अधिकारी पंकज कुमार और अर्पिता महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती प्रीति सिंह सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
इस दौरान उपस्थित गणमान्यों सहित सभी लोगों ने भविष्य में ऐसे रक्तदान शिविरों को और अधिक प्रोत्साहित और रक्तदान करने का शपथ ली, ताकि अधिक से अधिक रक्तदाता रक्तदान के लिए प्रेरित हों। जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध हो सके।
इस रक्तदान शिविर का आयोजन गांधी नगर अस्पताल स्थित ब्लड सेंटर द्वारा सीसीएल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (प्रभारी) डॉ. राज कुमार, और गांधीनगर अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (प्रभारी) डॉ. भरत सिंह के मार्गदर्शन में किया गया।
शिविर के दौरान 50 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। रक्तदाताओं में 44 पुरुष एवं 6 महिला रक्तदाता शामिल रहे। इस दौरान ऐसे कार्यक्रम को प्रोत्साहित करने वाले और महिला रक्तदाताओं को सम्मानित भी किया गया।
शिविर के सफल आयोजन में विभागाध्यक्ष (पैथोलॉजी) डॉ. अनीता कुमारी, डॉ. खुशबू सरन, डॉ. श्रीमोयी मुखर्जी, डॉ. मोहना मंडल सहित ब्लड सेंटर के तकनीशियन एवं सहयोगी कर्मचारियों ने सक्रिय भूमिका निभाई।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

