आईसीएआई रांची शाखा का दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन कल से

झारखंड
Spread the love

रांची। आईसीएआई की प्रोफेशनल डेवलपमेंट कमेटी के तत्वावधान में आईसीएआई रांची शाखा का राष्ट्रीय सम्मेलन 13 एवं 14 जून 2026 को होगा। इसका उद्धघाटन झारखंड के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर करेंगे। इस सम्मेलन में देशभर से 800 से अधिक चार्टर्ड अकाउंटेंट्स, कॉर्पोरेट प्रतिनिधि और विभिन्न क्षेत्रों के पेशेवर विशेषज्ञ भाग लेंगे।

आईसीएआई की रांची शाखा के अध्यक्ष सीए अनीश जैन एवं राष्ट्रीय सम्मेलन के कन्वेनर सीए जय प्रकाश शर्मा ने बताया कि यह सम्मेलन ना केवल चार्टर्ड अकाउंटेंसी पेशे के नवीनतम आयामों पर प्रकाश डालेगा, बल्कि प्रतिभागियों को बदलते वैश्विक व्यावसायिक परिवेश में उभरते अवसरों से भी अवगत कराएगा।

सम्मेलन के दौरान देश के प्रतिष्ठित विशेषज्ञ सीए जितेन्द्र कुमार पांडा, सीए शशांक अमरनाथ साह, सीए आशीष सचदेव और सीए मनीष कुमार अपने विचार प्रस्तुत करेंगे। विभिन्न तकनीकी सत्रों में आईपीओ, वर्चुअल सीएफओ, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तथा चार्टर्ड अकाउंटेंट्स के लिए वैश्विक अवसरों जैसे अत्यंत प्रासंगिक विषयों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।

सम्मेलन का एक विशेष आकर्षण आध्यात्मिक एवं प्रेरणादायक सत्र होगा, जिसमें ब्रह्मचारी गौतमानंदा एवं ब्रह्मचारी सत्संगानन्दा “जीवन की चुनौतियों के बीच कैसे खुश रहें” विषय पर अपने विचार साझा करेंगे।

13 जून की संध्या को एक सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा, जिसमें इंडियन आइडल के विजेता एवं प्रसिद्ध पार्श्व गायक सलमान अली अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से समां बांधेंगे।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *