
कश्मीर। बड़ी खबर जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले से सामने आई है, जहां केल्लम इलाके में शुक्रवार को आतंकियों ने छत्तीसगढ़ के दो गैर-स्थानीय मजदूरों पर गोलीबारी कर दी।
न्यूज एजेंसी के मुताबिक, दोनों मजदूर ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे थे, तभी अज्ञात हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।
हमले में दीपक नाम के मजदूर की मौत हो गई, जबकि उनके साथी भूपिंदर कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी सर्जरी चल रही है।
प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर- ए-तैयबा के प्रॉक्सी संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। घटना के बाद आतंकी मौके से फरार हो गए।
सुरक्षा बलों और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है, ताकि हमलावरों को जल्द गिरफ्तार किया जा सके।
बताते चलें कि, पिछले दो वर्षों में जम्मू-कश्मीर में गैर-स्थानीय मजदूरों, श्रद्धालुओं और आम नागरिकों पर कई आतंकी हमले हुए हैं।
फरवरी 2024 में श्रीनगर में पंजाब के दो मजदूरों की हत्या, जून 2024 में रियासी में श्रद्धालुओं की बस पर हमला, अक्टूबर 2024 में गांदरबल के गगनगीर में छह मजदूरों और एक डॉक्टर की हत्या तथा 2025 में पहलगाम में 26 लोगों की मौत ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए थे।
कुलगाम का ताजा हमला एक बार फिर यह संकेत देता है कि आतंकी आम नागरिकों को निशाना बनाकर घाटी में दहशत फैलाने की कोशिश कर रहे हैं।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

