इतिहास रच गया उर्वशी रौतेला का लग्ज़री हैंडबैग, जानें कीमत

मनोरंजन
Spread the love

अनिल बेदाग

मुंबई। सुपरस्टार उर्वशी रौतेला ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का नाम रोशन किया है। दुनिया भर में 200 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स रखने वाली उर्वशी को प्रतिष्ठित जेम्स बॉन्ड 007 “अ व्यू टू अ किल” गाला में आमंत्रित किया गया, जहां वह शामिल होने वाली एकमात्र भारतीय हस्ती रहीं।

लग्ज़री ब्रांड एबेल रिचर्ड और मोंटेग्राप्पा द्वारा आयोजित इस विशेष समारोह में दुनिया के चुनिंदा कलेक्टर्स, बिजनेस लीडर्स और ग्लोबल आइकॉन्स ने शिरकत की। इस भव्य शाम का सबसे चर्चित आकर्षण उर्वशी के लिए विशेष रूप से तैयार किया गया एबेल रिचर्ड हैंडबैग रहा। इसकी कीमत 50 मिलियन अमेरिकी डॉलर यानी  ₹477.5 करोड़ (भारतीय) थी।

सूत्रों के अनुसार, उर्वशी जल्द ही एबेल रिचर्ड और मोंटेग्राप्पा का ग्लोबल चेहरा बन सकती हैं। लगातार बढ़ती अंतरराष्ट्रीय लोकप्रियता और प्रतिष्ठित वैश्विक आयोजनों में उनकी मौजूदगी यह साबित करती है कि उर्वशी रौतेला आज भारतीय मनोरंजन जगत की सबसे प्रभावशाली वैश्विक हस्तियों में शुमार हैं।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230