
विश्वजीत कुमार रंजन
गढ़वा। बिशुनपुरा थाना परिसर में शुक्रवार को पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों को प्राथमिक उपचार (फर्स्ट एड) का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बिशुनपुरा के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. गोखुल प्रसाद एवं सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी पुष्कर कुमार गुप्ता ने दिया।
प्रशिक्षण के दौरान सड़क दुर्घटना, आपातकालीन परिस्थितियों और अन्य गंभीर स्वास्थ्य स्थितियों में घायल व्यक्तियों को तत्काल प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराने के तरीकों की जानकारी दी गई। साथ ही फर्स्ट एड किट में उपलब्ध दवाइयों एवं उपकरणों के सही एवं सुरक्षित उपयोग का व्यावहारिक प्रदर्शन भी किया गया।
चिकित्सकों ने बताया कि दुर्घटना या किसी भी आपात स्थिति में पुलिस अक्सर सबसे पहले घटनास्थल पर पहुंचती है। ऐसे में प्राथमिक उपचार का ज्ञान घायलों को समय पर राहत पहुंचाने और अस्पताल में इलाज मिलने तक उनके जीवन की रक्षा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में थाना प्रभारी राहुल सिंह सहित थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं जवान उपस्थित रहे।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

